एक्सप्लोरर

Jobs In UP: यूपी में 3000 लोगों को नौकरी देगी ये अंतरराष्ट्रीय कंपनी, बनाया खास प्लान

Uttar Pradesh Jobs News: नोएडा में तेजी से विकास हो रहा है, पिछले कुछ सालों में कई बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश किया है या फिर वो निवेश की तैयारी कर रही हैं.

Noida Microsoft Job News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और तमाम सुविधाओं के चलते बड़े स्तर पर निवेश बढ़ा है. दुनियाभर की नामी कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं. इसी कड़ी में अमेरिका की दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट कंपनी भी बड़े इनवेस्टमेंट की तैयारी में हैं. यूपी सरकार के अधिकारियों के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे पर लगभग 1800 करोड़ का इनवेस्टमेंट करने की तैयारी कर रही है, इससे तीन हजार नई नौकरियां पैदा होंगी. 

राजधानी दिल्ली से सटे होने के साथ-साथ जेवर एयरपोर्ट और नोएडा में इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरी सुविधाओं की वजह से कंपनियों ने नोएडा की ओर रुख करना शुरू कर दिया है. यहां पर पहले से अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी का कारोबार 1.5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है. कंपनी का अगला प्रोजेक्ट 6.45 लाख वर्ग फीट का डेटा सेंटर है. टीओआई के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट 1800 करोड़ का निवेश करने जा रही है, जिससे 3000 नौकरियां पैदा होंगी. 

जेवर एयरपोर्ट का असर

नोएडा में बन रहा जेवर एयरपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इस पर तेजी से काम चल रहा है. भले ही अभी तक एयरपोर्ट पूरी तरह बन नहीं पाया हो, लेकिन इसका असर नोएडा में दिखने लगा है. यहां पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं. फिर वो चाहे आईटी, टेलीकॉम कंपनियां हो या फिर डेटा सेंटर्स. गुरुग्राम, हैदराबाद, पुणे जैसी जगहों के बाद अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सप्रेस वे टेक हब बनने जा रहा है.  

टेक हब बन रहा है नोएडा

नोएडा में पहले से ही एचसीएल, टेक महिन्द्रा, एलजी, सैमसंग और माइक्रो सॉफ्ट जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों के दफ्तर हैं. इसके अलावा तमाम फोन और अन्य उत्पाद कंपनियां डिक्सन, एलजी, ओपो, वीवो, लावा जैसी कंपनियां भी यहां अपना निवेश को बढ़ावा दे रही हैं. 

कंपनियों को कैसे लुभा रहा नोएडा

डिक्सन टेक्नोलॉजी के चेयरमेन सुनील वच्चानी ने कहा, "उनकी कंपनी की इस एरिया में आठ यूनिट हैं और हम तीन और यूनिट लगाने पर काम कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "इसका पूरा श्रेय यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर और जेवर एयरपोर्ट को जाता है. हमें लगता है कि नोएडा आने वाले समय में मोबाइल हब और होम एपलाइंस का हब बनकर उभरेगा." 

ग्लोबल डेटा सेंटर एनटीटी के सीईओ और एमडी शेखर शर्मा ने कहा, "अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर और जमीन की आसान उपलब्धता, बिजली और अन्य सुविधाओं व प्रदेश सरकार के सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम की वजह से यहां निवेश बढ़ रहा है." यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद इस क्षेत्र में और तेजी से विकास होगा. 

Deoria News: 'उनका भी पूरा परिवार साफ हो जाए', देवरिया हत्याकांड में मारे गए प्रेमचंद यादव की पत्नी ने रो-रोकर सुनाई पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी ने रचा एक और कीर्तिमान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने चिट्ठी लिखकर दी प्रदेश वासियों को बधाई
यूपी ने रचा एक और कीर्तिमान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने चिट्ठी लिखकर दी प्रदेश वासियों को बधाई
गोरखपुर में दो बेटियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दबंगों पर जमीन कब्जाने का लगाया आरोप
गोरखपुर में दो बेटियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दबंगों पर जमीन कब्जाने का लगाया आरोप
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी में जुटी बीजेपी, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी में जुटी बीजेपी, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
UP Weather Today: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget