एक्सप्लोरर

Noida News: ठेकेदार चला रहे अवैध पार्किंग और वसूली का खेल, मूक बना प्रशासन

Noida Illegal Parking: नोएडा शहर में पार्किंग ठेकेदारों द्वारा अवैध पार्किंग और वसूली कराई जा रही है. वहीं उप महाप्रबंधक ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.

Noida Illegal Parking: नोएडा शहर में अब धीरे-धीरे वाहनों को खड़े करने की समस्या अब बड़ी बनकर सामने आने लगी है. वहीं सड़कों पर खड़े वाहनों से आम जनमानस को काफी समस्या होती है. सड़कों पर ही अवैध तरीके से पार्किंग ठेकेदार अपनी मनमर्जी के मुताबिक सड़कों पर खड़े करते हैं. इतना ही नहीं उन वाहनों से भी अवैध वसूली करी जाती है जिसके चलते शहर की सड़कों पर अब जाम लगने की स्थिति बनने लगी है. वहीं नोएडा प्राधिकरण मैं बैठे अधिकारी इस पूरे मामले पर कार्यवाई करने की तो दूर कुछ बोलने से भी बचते नजर आते हैं. पार्किंग ठेकेदार अपने रसूख के चलते मनमर्जी के अनुसार सड़कों पर वाहनों को खड़ा करा कर अवैध पार्किंग की वसूली करते हैं. वहीं नोएडा पुलिस व ट्रैफिक विभाग का कहना है कि समय-समय पर अभियान चलाकर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाई करी जाती है.

नियमों की हो रही अनदेखी
नोएडा प्राधिकरण द्वारा शहर की सड़कों पर जाम मुक्त करने के लिए पार्किंग ठेकेदारों के लिए कई नियम बनाए हैं. किसी भी सड़क पर अगर प्राधिकरण द्वारा पार्किंग अलॉट की जाती है तो वहां पर नियमानुसार सड़क के किनारे खींची गई पट्टी के नीचे ही वाहनों को खड़ा करना होता है. वहीं प्राधिकरण द्वारा पार्किंग ठेकेदारों को निर्धारित जगह दी जाती है. जिसका प्राधिकरण द्वारा किराया भी लिया जाता है. प्राधिकरण द्वारा निर्धारित जगह में ही वाहन खड़े करने की इजाजत दी जाती है. यह सभी नियमों को देखते हुए ही पार्किंग का टेंडर अलॉट किया जाता है. लेकिन सेक्टर 59, सेक्टर 33 सहित लॉजिक मॉल के आसपास हर जगह नियमों को ताक पर रखकर, सड़क पर बनी पीली पट्टी से लेकर सड़क तक वाहनों को खड़ा किया जा रहा है. उनसे अवैध पार्किंग भी ली रही है. वहीं सेक्टर 33 स्थित आरटीओ के पास भी आधे से ज्यादा जगह सड़कों पर पार्किंग कराई जा रही है जहां प्राधिकरण द्वारा जगह को अलॉट भी नहीं किया गया है.

बढ़ रह अवैध पार्किंग का धंधा
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी जो उप महाप्रबंधक पद पर तैनात हैं उनसे एबीपी न्यूज की टीम ने जानकारी ली. इस पूरे मामले पर वो कुछ भी बोलने से बचते नजर आए. इस मामले में उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया. वही बड़ा सवाल यह है कि जब प्राधिकरण में बैठे अधिकारी ही पार्किंग ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर की बात जुर्माना लगाने में ही कतर आएंगे तो सड़कों पर तो जाम की स्थिति बनेगी ही. वहीं अवैध पार्किंग का धंधा इसी तरीके से शहर में बढ़ता रहेगा.

वसुली करने वाले देते हैं उल्टे-सीधे जबाव 
शहर में पार्किंग ठेकदार के लड़के प्राधिकरण के नियमों को ताक पर रख वाहनों से पार्किंग पर्ची ले रहे हैं. प्राधिकरण द्वारा नियमों के अनुसार पार्किंग ठकेदार के पास आईडी कार्ड और यूनिफॉर्म होनी चाहिए. अगर बिना आईडी कार्ड के कोई भी पार्किंग पर्ची मशीन के साथ पाया जाता है तो उस पर 50,000 रुपए तक का जुर्माना लगाने का नियम है. लेकिन यहाँ तो न तो पार्किंग की वसूली करने वालों के पास कोई आईडी कार्ड है और वहीं उनसे पूछने पर वो उल्टे-सीधे जबाव देने लगते हैं.

ये भी पढ़ें-

Gurugram News: निलंबित IPS अधिकारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानिए पूरा मामला और पकड़ने के लिए क्या किया जाएगा

Delhi Weather: दिल्ली में सर्दी ने कंपाया, जानिए तापमान के बारे में और मौसम विभाग ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget