एक्सप्लोरर

निषाद पार्टी की बीजेपी को चेतावनी- वादे पूरे नहीं हुए तो यूपी में अलग लड़ सकते हैं चुनाव

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसकी तैयारी में बीजेपी ने अपने सहयोगियों को साधना शुरू कर दिया है. इस बीच में निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने कहा कि, बीजेपी ने वादे पूरे नहीं किये. इसके अलावा उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा तो हम अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की शुरुआत में होने है, लेकिन सियासी तपिश अभी से महसूस की जा सकती है. जैसे जैसे चुनाव का वक़्त करीब आ रहे हैं, वैसे वैसे सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं. उत्तर प्रदेश में मौजूदा वक्त में बीजेपी की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी व अपना दल लागातर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर रहा है. निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने पहले गृहमंत्री अमित शाह और अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलकात करके अपनी मांगों को दोहराया और उनके पूरा न होने की स्थिति में चुनाव में अन्य विकल्प तलाशने की बात भी की है.

बीजेपी को दी चेतावनी

मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात के बाद संजय निषाद आशान्वित है कि, बीजेपी द्वारा उनसे किये गए वादे को जल्द बीजेपी पूरा करेगी लेकिन आज एक बार फिर बीजेपी को चेतावनी देते हुए संजय निषाद ने कहा अगर बीजेपी हमारी मांगों को नहीं मानती तो हम अलग होकर चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में 160 सीटें निषाद बाहुल्य हैं, उसमें से कम से कम 72 सीट ऐसी हैं, जिनमे निषाद पार्टी जीत दर्ज कर सकती है ऐसे में बीजेपी से उन्होंने उचित सीट देने की मांग की है. 

इसके साथ-साथ संजय निषाद ने बीजेपी को अपने पुराने वादे को पूरा करने की बात भी याद दिलाई और कहा उत्तर प्रदेश व केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनको जगह दी जाए, बीजेपी ने जो वादा किया था उसको पूरा करे. बीजेपी को अपना वादा पूरा न करने की वजह से निषाद समुदाय में नाराजगी है और उन्होंने खुद एक राज्यसभा सीट देने के साथ केंद्र व राज्य में उचित सम्मान देने की बात कही थी.

बीजेपी हमे खुश रखेगी तो 2022 में उन्हें खुशी मिलेगी

संजय निषाद ने कहा कि, हमको अगर बीजेपी खुश रखेगी तो उनको 2022 में खुशी मिलेगी अन्यथा हमको दुखी करके बीजेपी खुश नहीं हो सकती. संजय निषाद ने बताया, कल से उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी द्वारा कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे. हम कल से दौरे शुरू करेंगे और कार्यक्रम करेंगे. हमारे कार्यक्रम पहले से तय थे लेकिन बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने हमको दिल्ली मिलने के लिए बुलाया था जिस वजह से कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा.

बीती 10 जून को गृह मंत्री स की थी मुलाकात 

बता दें कि, 10 जून को संजय निषाद ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाक़ात करके अपनी मांगों को रखा था. अब मंगलवार को उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात की है और अपनी मांगों को दोहराया है. इसके बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को आश्वस्त किया है कि, उनकी मांगों पर मंथन हो रहा है जल्द ही उन्हें उचित स्थान दिया जायेगा.

इसके अलावा यूपी में बीजेपी की दूसरी सहयोगी पार्टी अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने भी 10 जून को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और अपना दल ने भी यूपी समेत केंद्र में बीजेपी के सहयोगी दल के रूप में अहम स्थान की मांग कर रही है.

ये भी पढ़ें.

उन्नाव: दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिजनों ने किया पथराव, 12 पुलिसकर्मी घायल, 43 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget