एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने दी मंजूरी, अब यूपी में बसेगा एक नया शहर, इन गांवों में हजारों बीघे जमीन का होगा अधिग्रहण

यूपी सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब पहले फेज के लिए ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.पहला फेज 2024-2027 तक इसके 3165 हेक्टेयर को विकसित किया जाएगा.

New Noida Master Plan 2041: न्यू नोएडा के मास्टर प्लान 2041 को उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब उसपर काम भी शुरू हो गया है. 226 गाँवो की करीब 20 हज़ार 911.29 हेक्टेयर ज़मीन अधिग्रहण कर न्यू नोएडा बसाया जायेगा. न्यू नोएडा आपके सपनों का नोएडा होगा, जिसे आपकी सुविधाओ को ध्यान में रखकर बसाया जायेगा. न्यू नोएडा को क़रीब 209.11 वर्ग किमी यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा. न्यू नोएडा को चार फेज में पूरा किया जाएगा.

पहला फेज 2024-2027 तक इसके 3165 हेक्टेयर को विकसित किया जाएगा. इसी तरह 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया को विकसित किया जाएगा, यही वजह है कि अब पहले फेज के लिए ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्राधिकरण के अधिकारी ग्राउंड जीरो पर जाकर ग्रामीणों और गांव के प्रधानों से बातचीत कर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की कोशिश कर रहे है.

अधिग्रहण की कार्रवाई के निर्देश
18नवंबर को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ अपने अधिकारी दल बल के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पहुँचे, जहाँ से जी टी रोड अलग होती है. वहाँ के आसपास के क़रीब 10 गाँवो के प्रधानों और संभ्रांत लोगो के साथ बैठक कर उनसे ज़मीन अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू करने की बात कही, जिसपर अधिकांश ग्रामीणों ने भी सहमति जताई. नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने अधिकारियों को ज़मीन अधिग्रहण की कार्यवाही को तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया. हालाकि अभी तक किसानो की तरफ़ से ज़मीन अधिग्रहण के लिए कोई विरोध नहीं किया गया है.

इस पूरी कार्यवाही के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम.के अलावा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी महेंद्र  प्रसाद, विशेष कार्यधिकारी क्रान्तिशेखर सिंह, महाप्रबंधक  लीनू सहगल, डी. जी.एम. विजय रावल, तहसीलदार  शशि कुमार तथा तहसीलदार धर्मवीर भारती के साथ प्राधिकरण एवं तहसील- सिकंदराबाद की राजस्व टीम मौजूद  रही. इस टीम ने "न्यू नौएडा" में अधिसूचित गाँवो का  निरीक्षण किया जिनमें विशेष रूप से ग्राम-जोखाबाद, ग्राम- सांवली शामिल है.

ये भी पढ़ें: 'झारखंड में नेताओं के घरों में मिल रहे नोटों के पहाड़, नौकरों के घर करोड़ों रुपये'- सीएम योगी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, अब सर्दियों में बिजली की नो टेंशन!
उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, अब सर्दियों में बिजली की नो टेंशन!
आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार
आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget