एक्सप्लोरर

आईटीओ किसान मौत: आस्ट्रेलिया में शादी के बाद दावत देने भारत आया था नवरीत

किसान आंदोलन के दौरान नवरीत की मौत को लेकर तमाम बातें सामने आ रही हैं. इस बीच नवरीत ऑस्ट्रेलिया उच्चा शिक्षा के लिये गया था. यही नहीं वो शादी की दावत देने घर आया था.

रामपुर: विदेश में शादी के बाद 27 वर्षीय नवरीत सिंह अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को दावत देने के लिए हाल में ऑस्ट्रेलिया से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित अपने घर आए थे. बुधवार को बिलासपुर क्षेत्र के डिबडिबा गांव में उनके घर लोग तो जमा हुए, लेकिन वे जश्न नहीं मातम में शरीक होने पहुंचे.

राष्ट्रीय राजधानी में नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड में शामिल 27 वर्षीय किसान की मौत उनका ट्रैक्टर पलटने के बाद उसके नीचे दबने से हो गई थी. घटना के समय वह मध्य दिल्ली के आईटीओ पर एक पुलिस अवरोधक को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे.

शादी की दावत देने रामपुर आये थे

एक पुलिस अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि शव को मंगलवार रात रामपुर लाया गया और बाद में पोस्टमार्टम किया गया. उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि नवरीत ऑस्ट्रेलिया में अपनी शादी की दावत देने के लिए पैतृक स्थान आए थे.

अपने करीबी रिश्तेदारों की बातें मानते हुए सिंह गणतंत्र दिवस के दिन परेड में हिस्सा लेने आए और सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए दिखते हैं.

अवरोधक ढकेलने की कोशिश में पलट गया टैक्टर

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ट्रैक्टर से पीले रंग के पुलिस अवरोधक को धकेलने की कोशिश की जा रही थी तभी वाहन पलट गया और नवरीत इसके नीचे दब गए. गांव में नवरीत के एक पड़ोसी ने कहा, ‘‘ हम परेड में हिस्सा लेने के लिए साथ आए थे लेकिन कभी सोचा नहीं था कि ऐसा हो जाएगा.’’

दिल्ली पुलिस ने कहा, नहीं चली गोली

घटना के बाद ऐसी अफवाह भी उड़ी कि नवरीत की मौत पुलिस की गोली से हुई लेकिन दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार करते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज में कहीं भी गोली चलने की पुष्टि नहीं होती है.

सैंकड़ों लोग बुधवार को शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. अंतिम संस्कार से पहले शव को डिबडिबा गांव में रखा गया. रामपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और वरिष्ठ अधिकारी कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए मौजूद हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र ने रामपुर के एसपी शगुन गौतम के साथ जिले के बिलासपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. वहां के कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं.’’

उच्च शिक्षा हासिल करने गया था आस्ट्रेलिया

शोक संतप्त परिवार ने नवरीत को ‘शहीद’ बताते हुए कहा कि वह (नवरीत) उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था और हाल में वहीं उसकी शादी हुई थी. वह शादी की दावत देने यहां आया था.

मंगलवार को इस घटना के बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शव को तिरंगे में लपेटकर आईटीओ क्रॉसिंग पर रखा और पुलिस को इसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की इजाजत नहीं दी. वे जल्द से जल्द शव को गांव ले जाने पर अड़े रहे और इस घटना की रिपोर्टिंग कर रहे मीडियाकर्मियों पर भी बरस पड़े.

इस घटना पर दिल्ली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ किसान सुरक्षाकर्मियों को धक्का देने के लिए लापरवाही और तेजी से वाहन चला रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘ हमने ट्रैक्टर को अवरोधक से टकराते देखा. हमारे कर्मी जब उसे बचाने को दौड़े तो किसानों के समूह ने उन्हें रोक दिया.’’

हालांकि किसानों ने पुलिस के बयानों को खारिज किया है और दावा किया है कि नवरीत की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई.

किसान का आरोप, आंसू गैस का गोला लगा था सिर पर

किसान ने आरोप लगाया, ‘‘ पुलिस ने नवरीत पर आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें से एक उसके सिर में लगा और वह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा. पुलिस ने उसकी मदद तक नहीं की.’’

नवरीत के पड़ोसी ने कहा कि इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जरूरत है क्योंकि एक चश्मदीद के मुताबिक एक पुलिसकर्मी ने आंसू गैस का एक गोला नवरीत के सिर पर दागा, जिसकी वजह से वह अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रैक्टर गाजीपुर सीमा से चले समूह का हिस्सा था और यह समूह मंगलवार को तय रास्ते से हटकर दूसरे रास्ते पर निकल गया.

ये भी पढ़ें.

यूपी सरकार ने बदली मक्का और मूंगफली किसानों की किस्मत, जानें- क्या दिया तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
Ram Mandir: राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget