एक्सप्लोरर

UP Politics: भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना पर नरेंद्र तोमर बोले- 'ऐसी बातें मजाक उड़ाने का अवसर देती हैं'

Shravasti News: नरेंद्र तोमर ने कहा कि सलमान खुर्शीद को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. इस तरह की टिप्पणी केवल राहुल गांधी का मजाक उड़ाने का अवसर देती है.

Narendra Singh Tomar Shravasti Visit: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) दो दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती (Shravasti) पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और निकाय चुनाव के साथ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने कोरोना से लेकर ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना करने पर भी पलटवार किया. 

नरेंद्र तोमर श्रावस्ती में जिला मुख्यालय पहुंचे. इसके बाद उन्होंने लोकसभा कोर कमेटी के मंडल अध्यक्ष और भाजपा के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में वहां मौजूद प्रतिनिधियों को बताया और कहा कि आप प्रतिनिधि अगर चाहे तो सरकार इतना पैसा देती है कि अपने गांव और क्षेत्र का विकास कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप चाहें तो 5 सालों में 5 बड़े कामों को चिन्हित कर हर साल 1 कामों का निस्तारण कर सकते हैं.

कोरोना को लेकर कही ये बात

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कोरोना को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि कोरोना ने एक बार फिर से वापसी की है. पिछले करोना काल में हमने भारत के साथ-साथ अपनी पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई थी. वहीं अखिलेश यादव का बिना नाम लिए बिना उन पर वार करते हुए कहा कि जो लोग भाजपा और वैक्सीन से भागते थे उन्होंने बाद में खुद वैक्सीन लगवाई और पिता को भी वैक्सीन लगवाई.

अखिलेश-मायावती पर किया हमला

नरेंद्र तोमर से जब ओबीसी आरक्षण पर मायावती और अखिलेश यादव के आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इनके बयान पर सिर्फ हंसी आ सकती है. क्योंकि ये किसी मुख्यमंत्री का फैसला नहीं बल्कि हाई कोर्ट का फैसला था. न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी करते हुए हर व्यक्ति को एक मर्तबा ध्यान रखना चाहिए. ये टिप्पणी  बीजेपी पर कर रहे है इससे ज्यादा इनका राजनीतिक दिवालियापन और क्या हो सकता है, इसलिए जनता ने इन्हें खारिज कर दिया. जो बचे हैं वो अगली बार खारिज हो जाएंगे.

राम से राहुल गांधी की तुलना पर ये कहा
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के द्वारा राहुल गांधी को भगवान राम बताने पर नरेंद्र तोमर ने कहा कि सलमान खुर्शीद किसी की किसी से तुलना करें. इसका महत्व इसलिए नहीं होता है क्योंकि सलमान खुर्शीद न को कोई बड़े मौलवी हैं ना ही हिंदू धर्म के कोई ज्ञाता हैं. मैं समझता हूं सलमान खुर्शीद को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. इस तरह की टिप्पणी केवल राहुल गांधी का मजाक उड़ाने का अवसर देती है. जहां तक राहुल गांधी का सवाल है 20 साल से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को नेता बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह आज तक नहीं बन पाए. आने वाले कल में भी वो नेता नहीं बन पाएंगे. आज ये भारतीय जनता पार्टी की ही देन है कि जो कल तक राम का नाम लेने से गुरेज करते थे वो आज राम का नाम लेते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: OBC आरक्षण पर सियासत के बीच भूपेंद्र चौधरी ने बताया आगे क्या होगी सरकार की रणनीति, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर टिप्पणी से सियासत तेज, डिप्टी CM बोले- 'अखिलेश यादव को...'
सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर टिप्पणी से सियासत तेज, डिप्टी CM बोले- 'अखिलेश यादव को...'
'सनातन विरोधी बयान' पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत, फांसी की मांग
'सनातन विरोधी बयान' पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत, फांसी की मांग
Ayodhya News: उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़के अयोध्या के संत, बोले- 'सनातन को मिटाने वाले...'
उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़के अयोध्या के संत, बोले- 'सनातन को मिटाने वाले...'

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget