एक्सप्लोरर

UP Politics: मोदी मंत्रिमंडल में बदले जा सकते हैं यूपी कोटे के केंद्रीय मंत्री, जानें- किनके नाम सबसे आगे?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार बेहद अहम है. ऐसे में कुछ मंत्रियों को बाहर करने के बाद नए चेहरों की एंट्री हो सकती है.

Modi Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. वहीं इन सब के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. बीजेपी की नजर यूपी पर है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार होता है तो फिर यूपी को तरजीह दी जाएगी. केंद्र में यूपी कोटे में भी बदलाव तय है. 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को बेहद अहम माना जा रहा है. मोदी मंत्रिमंडल में फिलहाल विस्तार की ज्यादा गुंजाइश नहीं है ऐसे में कुछ मंत्रियों को बाहर करने के बाद नए चेहरों को एंट्री दी जा सकती है. यूपी कोटे से अगर मंत्रियों की छंटनी की जाती है तो फिर बीजेपी दलित, ओबीसी और ब्राह्मण चेहरे पर दांव चल सकती है. ऐसे में मौजूदा मंत्रियों के सिर पर खतरे की तलवार लटक रही है. 

इन चेहरों को मिल सकता है मौका

उत्तर प्रदेश से महेंद्र नाथ पांडेय, अजय मिश्र टेनी समेत 4 मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है. पांडेय का विभाग भारी उद्योग पर शिवसेना का दावा रहा है. यूपी कोटे से संजीव बालियान का कद बढ़ाया जा सकता है. पांडेय और टेनी का पत्ता कटता है, तो उनकी जगह ब्राह्मणों को साधने के लिए लक्ष्मीकांत वाजपेयी या हरीश द्विवेदी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. वाजपेयी और द्विवेदी दोनों अभी राष्ट्रीय संगठन में कार्यरत हैं.

जातीय समीकरण पर जोर

बीजेपी में यूपी कोटे से पिछड़े वर्ग के कई चेहरे शामिल हैं. माना जा रहा है कि जातीय समीकरण को प्रभावित किए बिना चेहरा बदला जा सकता है. इसके अलावा किसी दलित चेहरे को जगह मिल सकती है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल ब्राह्मण चेहरों को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं. इन चेहरों में बदलाव किया गया तो फिर किसी युवा चेहरे को मौका दिया जा सकता है.

आगामी चुनाव की तैयारी को देखते हुए मोदी 2.0 का ये अंतिम विस्तार है. लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. माना जा रहा है नए बदलाव में इन राज्यों को भी हिस्सेदारी दी जा सकती है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही ये बदलाव किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ABP EXCLUSIVE: मलिक बोले- 'एजेंसियों का डर दिखाकर तोड़ फोड़ रही भाजपा, जयंत नहीं जाएंगे BJP के साथ, मेरी बात हुई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget