एक्सप्लोरर

Nainital News: 80 फीट की ऊंचाई पर घंटों हवा में अटकी रहीं 13 जिंदगियां, नीचे उतारने के लिए रस्सियों की मदद से रेस्क्यू

Nainital News: जमीन पर सुरक्षित उतरने के बाद बच्चों और विदेशी सैलानियों ने राहत की सांस ली. ट्रॉली में छह विदेशी पर्यटक, छह स्कूली बच्चे और एक ऑपरेटर सवार थे.

Uttarakhand News: पर्यटन नगरी नैनीताल में घंटों ट्रॉली सवार यात्रियों की सांस अटकी रही. तकनीकी खराबी के कारण 80 फीट की ऊंचाई पर अचानक रोपवे ट्रॉली रुक गई. ट्रॉली सवार पर्यटकों की जान घंटों हवा में अटक रही. रोपवे ट्रॉली में विदेशी पर्यटक समेत स्कूली बच्चे सवार थे. 80 फीट की ऊंचाई पर अटके विदेशी सैलानियों और स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई. रोपवे प्रबंधन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया. टीम ने एक एक कर सभी सवारियों को रस्सियों के सहारे रेस्क्यू कर नीचे उतारा.

80 फीट की ऊंचाई पर हवा में अटकी रहीं 13 जिंदगियां

जमीन पर सुरक्षित उतरने के बाद बच्चों और विदेशी सैलानियों ने राहत की सांस ली. ट्रॉली में छह विदेशी पर्यटक, छह स्कूली बच्चे और एक ऑपरेटर सवार थे. आपको बता दें कि नैनीताल की शान माने जाने वाली रोपवे की ट्रॉली का संचालन कुमाऊ मंडल विकास निगम करता है. रोपवे ट्रॉली का उद्घाटन 1985 में तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के शासनकाल में हुआ था. रोपवे ट्रॉली इलैक्ट्रिक वायर केबिल सिस्टम से चलती है. भारत सरकार की त्रिवेणी स्ट्रक्चरल लिमिटेड कंपनी ने ऑस्ट्रिया की वोइस्ट अल्पाइन के साथ रोपवे ट्रॉली बनाया था.

रस्सियों की मदद से फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन

रोपवे ट्रॉली दो किस्म की तारों के साथ बैरिंग और पुली सिस्टम पर आधारित है. टीम मैनेजर शिवम शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों ने किसी उपकरण टूटने की आवाज सुनी थी. लिहाजा रोपवे ट्रॉली को बीच रास्ते रोकने का फैसला लिया गया. तकनीकी खराबी आने के कारण रोपवे ट्रॉली 80 फीट की ऊंचाई पर हवा में आधे घंटे तक रुकी रही. टूटी हुई बैरिंग बदलने के बाद उन्होंने दोबारा ट्रॉली को पर्यटकों की सेवा में लगाने की बात कही. रोपवे ट्रॉली के अचानक हवा में लटकने की पहली घटना नहीं है. फरवरी 2019 में भी घंटे भर तक ट्राॅली सवार दस यात्रियों को हवा में झूलना पड़ा था. गनीमत रही कि रस्सियों के सहारे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था. 

Muharram 2023: कानपुर में कल तक जुलूस के कारण कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की ये गाइडलाइन

 

 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget