एक्सप्लोरर

मुज़फ्फरनगर में होटलों की चेकिंग के दौरान कर्मचारी की पैंट उतरवाने पर हंगामा, पुलिस ने की सख्ती

Muzaffarnagar News:दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर पंडित जी वैष्णो ढाबा पर पहुंची स्वामी यशवीर की टीम ने कर्मचारियों से आधार कार्ड मांगा, जिसके इनकार पर हंगामा हो गया.जिसके बाद पुलिस ने सख्ती की है.

UP News: कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर में स्वामी यशवीर जी महाराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे पहचान अभियान ने विवाद खड़ा कर दिया है. इस अभियान के तहत कांवड़ मार्ग पर स्थित दुकानों, ढाबों और रेस्तरां में मालिकों और कर्मचारियों की पहचान जांचने का काम शुरू किया गया. शनिवार को दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर पंडित जी वैष्णो ढाबा पर पहुंची स्वामी यशवीर की टीम ने कर्मचारियों से आधार कार्ड मांगा, जिसके इनकार पर हंगामा हो गया. बारकोड स्कैन करने पर ढाबे के मालिक का नाम मुस्लिम समुदाय से सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया.

स्वामी यशवीर और उनकी टीम का दावा है कि कांवड़ मार्ग पर कुछ लोग हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर ढाबे और दुकानें चलाकर शिव भक्तों को धोखा दे रहे हैं. 5000 अनुयायियों की टीम कांवड़ मार्ग पर ऐसी दुकानों की जांच कर रही है. पंडित जी वैष्णो ढाबा पर एक कर्मचारी की पैंट उतारकर पहचान जांचने की कोशिश की, जिस कारण हंगामा खडा हो गया. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

स्वामी यशवीर बैकफुट पर

होटल ढाबों की चेकिंग के मामले मीडिया में आने और एबीपी न्यूज पर लाइव चर्चा के बाद स्वामी यशवीर महाराज बैकफुट पर नजर आए. उन्होंने एक वायरल वीडियो जारी कर अपने अनुयायियों से अपील की कि यदि कोई मुस्लिम व्यक्ति हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर दुकान या ढाबा चलाता मिले, तो स्वयं कार्रवाई करने के बजाय पुलिस को सूचित करें. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के अनुयायी अपनी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को सूचना दें, जो उचित कार्रवाई करेगा.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और कांवड़ मार्ग पर शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

कांवड़ यात्रा और नेमप्लेट विवाद

यहां बता दें कि स्वामी यशवीर महाराज पिछले कुछ सालों से कांवड़ मार्ग पर नेमप्लेट लगाने की मांग उठाते रहे हैं. उनका कहना है कि यह अभियान सनातन धर्म की पवित्रता और शिव भक्तों की आस्था की रक्षा के लिए है. हालांकि, 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के नेमप्लेट लगाने के आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसे स्वामी यशवीर ने निराशाजनक बताया.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget