एक्सप्लोरर

भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान, कहा- पश्चिम यूपी में बिगड़ता आबादी संतुलन चुनौती, लेकिन यह लड़ाई...

Muzaffarnagar News: विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर चौधरी ने कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि वोट चोरी किसने की, यह जनता जानती है. 1971 के रायबरेली चुनाव का उदहारण दिया.

उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पहुंचकर सफाई अभियान और रक्तदान शिविर में भाग लिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिगड़ते आबादी संतुलन, वोट चोरी के आरोपों, बूथ कैप्चरिंग और महिलाओं की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बयान दिए.

चौधरी ने विपक्ष पर नेगेटिव प्रोपेगैंडा का आरोप लगाते हुए इंदिरा गांधी के 1971 के रायबरेली चुनाव को निशाना बनाया.

पश्चिम यूपी में आबादी संतुलन बिगड़ना बड़ी चुनौती

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के 'पश्चिम उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बन गया है' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से आबादी का संतुलन बिगड़ा है, वह हम सभी के लिए एक चुनौती है. लेकिन यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, विचारधारा की है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में सभी जाति-पंथ के लोगों को संवैधानिक अधिकारों के तहत जीवन यापन का हक है. भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम कर रही है.

वोट चोरी पर पलटवार: इंदिरा गांधी दोषी पाई गईं, विपक्ष का नेगेटिव प्रोपेगैंडा

विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर चौधरी ने कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि वोट चोरी किसने की, यह जनता जानती है. 1971 के रायबरेली लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी को वोट चोरी का दोषी पाया गया था. उन्होंने सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर चुनाव जीता था, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था और उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी.

 

चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि आज वही लोग, जो अतीत में प्रमाणित रूप से दोषी थे, अब नेगेटिव प्रचार कर रहे हैं. 1971 चुनाव में इंदिरा गांधी ने राज नारायण को हराया था, लेकिन अदालत ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लिए फैसला सुनाया, जो इमरजेंसी का कारण बना.

2014 के बाद बूथ कैप्चरिंग और हिंसा का अंत

चौधरी ने दावा किया कि 2014 से पहले बूथों पर अराजकता, हिंसा और बूथ कैप्चरिंग आम थी. गरीबों और कमजोर वर्गों को वोट डालने से रोका जाता था. लेकिन 2014 के बाद से कोई बूथ हिंसा या कैप्चरिंग नहीं हुई. उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों को यह प्रक्रिया खटक रही है, वे वही हैं जो पहले चुनावों को प्रभावित करते थे.

महिलाओं की सुरक्षा पर योगी सरकार सजग

हाल ही में उत्तर प्रदेश में हुई एक दुखद घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने कहा कि यह दुखद और पीड़ादायक है, लेकिन सरकार सजग है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया है और दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समृद्धि के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र किया. तीन तलाक बिल का उदाहरण देते हुए कहा कि मुस्लिम बहनों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह कानून लाया गया, जो भाजपा की समावेशी नीति को दर्शाता है.

सेवा पखवाड़ा अभियान का हिस्सा

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत चौधरी ने मुजफ्फरनगर में सफाई अभियान चलाया और रक्तदान शिविर में भाग लिया. यह अभियान भाजपा की सामाजिक सेवा को मजबूत करने का प्रयास है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget