एक्सप्लोरर

गोरखपुर: गृह कलह में कलयुगी मां ने चार साल की मासूम का गला दबाकर कर दी हत्या

एक मां इतनी कठोर हो सकती है कि वह अपनी बच्ची की जान तक लेने पर आमादा हो जाती है। गोरखपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है। एक महिला अपने पति से तंग आकर अपनी ही बेटी की हत्या कर देती है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। रिश्‍तेदारों की मदद करना एक युवक की पत्‍नी को इतना नागवार गुजरता था कि वो पति का रोज विरोध करती थी। इस कारण पति रोज उसकी पिटाई कर देता था। शनिवार की सुबह पति की पिटाई का गुस्‍सा पत्‍नी ने अपनी चार साल की मासूम पर उतार दिया। कलयुगी मां ने चार साल की बेटी की गुस्‍से में गला दबाकर हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके के महादेवा जंगल गांव में शनिवार की सुबह सात बजे के करीब कलयुगी मां पुष्‍पा ने चार साल की बेटी दर्पण की गला दबाकर हत्‍या कर दी। जब लोगों ने इसकी वजह पूछी तो उसने कहा कि पति उसे पीटता था, तो उसकी क्‍या गलती थी। मृत बच्‍ची के पिता जितेन्‍द्र निषाद ने घटना की जानकारी चौरीचौरा पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पुष्‍पा को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि उसने गला दबाकर बेटी की हत्‍या कर दी है। उसका पति रिश्‍तेदारों की मदद करता था। जब वो विरोध करती, तो उसकी पिटाई करता था।

गोरखपुर: गृह कलह में कलयुगी मां ने चार साल की मासूम का गला दबाकर कर दी हत्या

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्‍ची दर्पण के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत बच्‍ची के पिता और दादी ने बताया कि वो अक्‍सर बच्‍ची को मारती-पीटती थी। विरोध करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाती थी। जितेन्‍द्र रेलवे में मृतक आश्रित कोटे में कर्मचारी है। उसे घटना की जानकारी हुई, तो वो घर आया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पत्‍नी ने बच्‍ची की हत्‍या क्‍यों की है, उसे इसकी जानकारी नहीं है। उसके एक बेटा भी है।

इस संबंध में गोरखपुर के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक डा. सुनील कुमार गुप्‍ता ने बताया कि चौरीचौरा इलाके के महादेवा जंगल गांव में मां द्वारा अपनी चार साल की बच्‍ची की गला दबाकर हत्‍या करने की बात सामने आई है। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उसने बताया है कि पति से परेशान होकर और गृह कलह से गुस्‍से में आकर घटना को अंजाम दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget