एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने की खुदकुशी, सामने आई दिल झकझोर देने वाली वजह

Aligarh News: पुलिस ने मां और दोनों बेटियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल पाएगा.

Aligarh Suicide: यूपी के अलीगढ़ में होली के दिन एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक परिवार की तीन महिलाओं ने आत्महत्या कर ली. इनमें एक 55 साल महिला नगीना और उसकी दो बेटियां हैं. महिला के पति की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है तभी से परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था. पुलिस तीनों को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

ये दर्दनाक घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा इस्लामनगर की है, जहां 55 साल की नगीना अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी. पति की मौत के बाद से ही परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था उस पर नगीना की तबियत भी खराब रहने लगी थी जिसकी वजह से उनकी जीवन यापन करना बेहद मुश्किल हो गया था. पैसे की तंगी से परेशान होकर तीनों ने मौत को गले लगा लिया. उनके कमरे में एक पॉलीथिन से संदिग्ध पदार्थ भी बरामद हुआ है. माना जा रहा है कि तीनों ने कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जान दी है. 

आर्थिक तंगी से परेशान होकर दी जान

अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बुधवार देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र से आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई थी. उसमें पुलिस मौके पर पहुंची. वहां पर एक नगीना नामक 55 साल की महिला और उसकी दो बेटियों द्वारा आत्महत्या करने की सूचना थी. लोगों ने कहा कि महिला के पति की कई साल पहले मौत गई थी और उसकी तबीयत भी खराब रहती थी. इस परिवार का जीवन यापन करना काफी मुश्किल था.

इन तथ्यों के अलावा पुलिस द्वारा एफएसएल टीम को बुलाया गया है. टीम द्वारा विभिन्न साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, जिसमें संदिग्ध वस्तु पॉलिथीन के अंदर मिली है. इन सभी चीजों को एफएसएल लैब भेजा गया है और मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पंचायत नामा के साथ-साथ पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रारंभ की गई है. जो भी पीएम रिपोर्ट और बिसरा रिपोर्ट में आता है. उसका विधिक निस्तारण किया जाएगा. फिलहाल किसी के द्वारा कोई भी तहरीर थाने पर प्रस्तुत नहीं की गई है. 

ये भी पढ़ें- Holi 2023: मथुरा के मंदिर में आज खेली जाएगी अनोखी होली, देवर और भाभी लगाएंगे एक-दूसरे को रंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget