एक्सप्लोरर

Moradabad News: रिश्वत मांग रहा था दारोगा, एंटी करप्शन टीम ने बिछाया ऐसा जाल, रंगे हाथ सिपाही गिरफ्तार

Moradabad News: पीड़ित ने बताया कि थाने में उसके खिलाफ फर्जी रिपोर्ट कराई गई है जिसमें उसके दोनों बेटों के नाम भी शामिल कर दिए गए हैं. जिन्हें हटाने के लिए उनसे रिश्वत की मांगी गई थी.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए एक हेड कांस्टेबल को थाने के अंदर से गिरफ्तार कर लिया जबकि दारोगा टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया. आरोप है कि दारोगा ने पीड़ित से बेटों के नाम मुकदमे से हटाने के लिए 40 हजार की रिश्वत मांगी थी. 20 हजार में सौदा हुआ और 5 हजार रुपये दारोगा ले भी चुका था. 

थाने में खुलेआम रिश्वत लेने का मामला सामने आने से विभाग में हड़कंप मच गया है. ये मामला बिलारी थाना का है जहां एंटी करप्शन की टीम ने थाने में रिश्वत लेते हुए हेड कांस्टेबिल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इस बीच दारोगा मौका पाकर फरार हो गया. 

रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो मुरादाबाद इकाई के सीओ मोहम्मद फाजिल सिद्दीकी ने बताया कि मामला बिलारी थाने का है. उन्हें पीड़ित ने बताया कि थाने में उसके खिलाफ फर्जी रिपोर्ट कराई गई है जिसमें उसके दोनों बेटों के नाम भी शामिल कर दिए गए हैं. वह तफ्तीश कर रहे दारोगा रवि प्रकाश को सच्चाई से अवगत करा चुके हैं. आरोप है कि रिपोर्ट से उनके नाम निकालने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी. 

आरोपी दारोगा पांच हज़ार की रिश्वत पहले ही ले चुका था और 15 हज़ार रुपये और मांग रहा था. इस सूचना पर सीओ फाजिल सिद्दीकी ने इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह, सुखवीर सिंह, नवल मारवाह, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कृष्णपाल, कांस्टेबल अतुल आदि की टीम गठित करके जांच शुरू कराई.

मौके का फायदा उठाकर दारोगा फरार
सोमवार शाम को टीम पीड़ित को लेकर थाना बिलारी पहुंची जहां उसने 15 हजार की रिश्वत सब इंस्पेक्टर रवि प्रकाश और हेड कांस्टेबल कौशल कुमार को दे दी. तभी मौके पर मौजूद टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस बीच थाने में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और दारोगा रवि प्रकाश टीम को चकमा देकर भाग निकला. 

सीओ ने बताया कि जिले की पुलिस को सतर्क करके दारोगा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. एंटी करप्शन टीम के साथ जिलाधिकारी आफिस के दो कर्मचारी भी गवाह के रूप में साथ थे. उन्होंने बताया कि दारोगा और हेड कांस्टेबल दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. हेड कांस्टेबल कौशल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि दारोगा रवि प्रकाश फरार है. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
जेवर हवाई अड्डा अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊः होमगार्ड पर पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस कस्टडी में आरोपी
आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच
वाराणसी आने वाले सैलानियों के लिए गुड न्यूज, गंगा में मिलेगा बोटिंग का रोमांच

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget