एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में पुलिस की डायल 112 की गाड़ी में लगी भीषण आग, पुलिसवालों ने कूदकर बचाई जान

UP News: यूपी के मुरादाबाद में ड्यूटी पर तैनात पुलिस की डायल 112 पीआरवी स्कार्पियो कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई. जिसके बाद फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ड्यूटी पर गई पुलिस की डायल 112 पीआरवी स्कार्पियो कार में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गयी. पुलिस वालों ने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते कार आग का गोला बना गयी और चंद मिनटों में जलकर खाक हो गयी. 

घटना मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके की है. ठाकुरद्वारा मंडी समिति के गेट पर खड़ी पुलिस की पीआरवी 112 कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग से पूरी कार जलकर राख हो गई. आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया था. कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. 

स्पार्किंग होने के कारण कार में लगी आग
आग की इस घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और रास्ते में आवागमन लगभग थम सा गया. फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने में फायर कर्मी जुट गए. इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है. ठाकुरद्वारा कोतवाली के  प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि  डायल 112 स्कॉर्पियो UP 32 BG 5903 कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, डायल 112 स्कॉर्पियो कार मंडी ठाकुरद्वारा पर खड़ी थी, अचानक से स्पार्किंग होने के कारण कार में आग लग गई. पुलिस कर्मियों ने गाड़ी से बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. कार में शार्ट सर्किट की वजह से हुई स्पार्किंग से आग लग गई. क्योंकि कुछ दिन पहले जब यह कार कुंभ मेले से वापस आ रही थी तो डिलारी थाना इलाके में पलट गयी थी और इसकी वायरिंग में गद्दे का पानी भर गया था. संभवत इसी कारण इसमें स्पार्किंग हुई है, घटना की जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- हर की पौड़ी में बचपन के दिन याद करते हुए बाबा रामदेव ने गंगा में लगाई छलांग, देखें वीडियो

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget