एक्सप्लोरर

Madrasa Survey: मुरादाबाद में चल रहे हैं सबसे अधिक गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे, सर्वे में हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद ऐसा जिला है जहां सबसे अधिक गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित किए जा रहे हैं. यह जानकारी सरकार द्वारा कराए गए सर्वे से सामने आई है.

UP News: उत्तर प्रदेश में मदरसों की सर्वे (Madrasa Survey) रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मुरादाबाद (Moradabad) जनपद में सबसे अधिक गैर-पंजीकृत मदरसों का संचालन हो रहा है. यहां 585 मदरसे बिना रजिस्ट्रेशन के पाए गए हैं. वहीं इसको लेकर भी राजनीति तेज हो गई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने अवैध मदरसों पर बुलडोजर चलाने की बात कही है जबकि समाजवादी पार्टी सांसद डॉक्टर एस टी हसन ( S T Hasan) ने कहा कि सरकार को गैर-पंजीकृत मदरसों को मान्यता दे देनी चाहिए ताकि मदरसों में शिक्षा का स्तर ऊंचा हो सके. 

20 अक्टूबर तक शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

मुरादाबाद जनपद में मदरसों के सर्वे काम पूरा हो चुका है. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी मदरसा संचालकों ने सर्वे के फॉर्म भरने के बाद जिला मुख्यालय में जमा करा दिए हैं, मुरादाबाद जनपद में कुल 585 मदरसे बिना पंजीयन के पाए गए हैं. जिले में 859 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं. उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी. उधर, जामिया नमिया मदरसे के मुफ़्ती अय्यूब खान नईम ने भी जनपद के मदरसा संचालकों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक अपने मदरसे का सर्वे नहीं कराया है, वे यह काम पूरा करा लें नहीं तो उन्हें आगे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. 

सर्वे से जगी मदरसा संचालकों को यह आस

मुरादाबाद में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे के संचालक मौलाना मुहिब्बे अली नईमी ने कहा कि मदरसा चलाना और बच्चों को शिक्षा देना कोई अपराध नहीं है. यह समाज सेवा है. सरकार को चाहिए कि सभी गैर-पंजीकृत मदरसों को पंजीकृत कर उन्हें सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराएं जिससे मदरसों की शिक्षा का स्तर सुधर सके. उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसों के पंजीकरण और मान्यता के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते लगाते वह थक चुके हैं लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि सरकार के इस सर्वे के बाद उनके मदरसे को भी मान्यता मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि हर मदरसे का संचालक चाहता है कि उसके मदरसे को मान्यता मिले और सरकार से वह सभी सुविधाएं मिले जो अन्य स्कूलों को दी जाती हैं.

ये भी पढ़ें -

Saifai News: नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सबकी गुजारिश, चाचा-भतीजा एक साथ मिलकर बढ़े आगे

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget