एक्सप्लोरर

UP Crime News: मुरादाबाद में सिंचाई विभाग के जिलेदार ने मांगी रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार

UP News: मुरादाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ठाकुरद्वारा तहसील के जिलेदार प्रथम विजयवीर सिंह को धर दबोचा है. आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई (एंटी करप्शन टीम) ने 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ठाकुरद्वारा तहसील के जिलेदार प्रथम विजयवीर सिंह को धर दबोचा है. इसे सिंचाई एवं संसाधन विभाग के कार्यालय जिलेदारी प्रथम अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर से पकड़ा गया है. एंटी करप्शन की टीम ने पीड़ित की शिकायत पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई डिप्टी एसपी मो फज़ल सिद्दीकी ने बताया कि, मासूम अली नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसके घर के पास सिचाई विभाग की नहर निकलती है. घर से निकले के लिए अस्थाई रूप से आने-जाने के लिए उसने नहर पर एक स्लैप डाल रखा है, वही घर में आने जाने का मार्ग है. इस पर सिचाई एवं संसाधन विभाग के जिलेदार विजय वीर सिंह ने उसके खिलाफ कार्यवाही कर देने का डर दिखा कर उस से दस हजार रूपये की मांग की.

पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई मुरादाबाद में की थी जिसके बाद आज ट्रैप लगा कर रिश्वत लेते हुए विजय वीर सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के विरुद्ध ठाकुरद्वारा थाने में मामला भी दर्ज कराया जा रहा है. 

नोटिस निरस्त करने के एवज में की रिश्वत की मांग
उन्होंने बताया कि डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव के मासूम अली पुत्र अवरार हुसैन ने आरोपी विजय वीर सिंह के विरुद्ध रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता को नहर पर अवैध पुलिया बनाने के संबंध में 13 मार्च को सिंचाई खंड के कार्यालय ठाकुरद्वारा में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया था.

इस पर शिकायतकर्ता ने उसी दिन विजयवीर सिंह जिलेदार प्रथम से मिले थे और जिलेदार से नोटिस के संबंध में जानकारी की तो जिलेदार प्रथम ने मुकदमे की कार्रवाई से बचने और नोटिस को निरस्त करने के बदले 10000  रुपये की घूस मांगी थी. जिलेदार प्रथम के दबोचे जाने के बाद अब इस पूरे मामले की विवेचना एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर मोहम्मद इश्तियाक को दी गई है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर पहली बार बोले राहुल गांधी, जानें कांग्रेस नेता ने क्या कहा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget