एक्सप्लोरर

आजम खान को जेल भिजवाने वाले IAS आंजनेय सिंह को मिला तोहफा, बढ़ी प्रतिनियुक्ति अवधि

Moradabad Today News: मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त सीनियर आईएएस आंजनेय कुमार सिंह का कार्यकाल 14 अगस्त को समाप्त हो गया था, जिसके बाद वह छुट्टी पर चले गए थे, लेकिन अब उनको तोहफा मिला है.

IAS Anjaneya Kumar Singh: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान को जेल भिजवाने वाले मुरादबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म हो गई थी. उन्होंने रामपुर के डीएम रहते सपा नेता आजम खान पर केस दर्ज करवाए थे, लेकिन अब उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दी गई है. 

केंद्र सरकार ने मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त सीनियर आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की उत्तर प्रदेश में प्रतिनयुक्ति एक साल के लिए और बढ़ा दी है. आंजेय कुमार सिंह 2005 बीच के सिक्किम कैडर के आईएएस हैं और 2015 में अखिलेश सरकार में यूपी में प्रतियुक्ति पर आए थे. 2019 में रामपुर के जिला अधिकारी रहते हुए सपा नेता आजम खान पर कार्रवाई को लेकर वह सुर्खियों में आये और उसके बाद से लगातार उनका यूपी में कार्यकाल बढ़ता रहा है.

14 अगस्त को हुआ था कार्यकाल समाप्त 

मार्च 2021 में प्रमोशन देकर आईएएस आंजानेय कुमार सिंह को मुरादाबाद मंडल का मंडल आयुक्त बनाया गया था. तब से वह मुरादाबाद के कमिश्नर हैं और रामपुर जनपद भी मुरादाबाद मंडल में ही आता है. 14 अगस्त को आंजानेय कुमार सिंह का यूपी में कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद वह जिला अधिकारी मुरादाबाद को चार्ज देकर छुट्टी पर चले गए हैं.

केंद्र सरकार से आईएएस आंजानेय कुमार सिंह को तोहफा

अब एक बार फिर यूपी में उनका एक साल के लिए कार्यकाल केंद्र सरकार की तरफ से बढ़ाये जाने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार को आंजानेय कुमार सिंह एक बार फिर चार्ज ग्रहण कर लेंगे. बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश में आञ्जनेय कुमार सिंह ऐसे पहले अधिकारी हैं, जिन्हें प्रतिनयुक्ति पर सबसे लंबा कार्यकाल मिल चुका है. आईएएस आंजानेय कुमार सिंह को केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में प्रतिनयुक्ति के लिए 14 अगस्त 2024 से अगले एक साल तक के लिए कार्यकाल बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी को 5 महीने से युवक कर रहा ब्लैकमेल, फोटो एडिट वायरल करने की धमकी

 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget