एक्सप्लोरर

Monsoon Forecast: देश में इस साल सामान्य रहेगा मानसून, जानिए आपके राज्य में मानसून अच्छा रहेगा या खराब

इस साल यूपी, पंजाब, हरियाणा सहित कई खाद्यान उत्पादन के अग्रणी राज्यों में वर्षा के समान्य से अधिक होने की संभावना जताई गई है. इस वजह से इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है.

Monsoon Forecast:  देश के किसानों के लिए राहत की खबर है, दरअसल इस बार मानसून सामान्य रहेगा और कृषि के लिए अहम राज्यों पंजाब, हरियाणा और यूपी में इस बार पर्याप्त बारिश होने की पूरी उम्मीद जताई गई है. गौरतलब है कि स्काईमेट वेदर ने वर्ष 2022 के लिए मौसम का ये पूर्वानुमान जारी किया है.

स्काईमेट वेदर ने मानसून के सामान्य होने की जताई संभावना

स्काईमेट वेदर ने फरवरी में मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा था कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा. ताजा जारी किए गए पूर्वानुमान में भी स्काईमेट वेदर ने यही संभावना जताई है. पूर्वानुमान के मुताबिक जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में होना वाली औसत बारिश (880.6 मिलीमीटर) की तुलना में इस बार 98 प्रतिशत वर्षा के साथ मानसून सामान्य रहने की संभावना है.  

यूपी, पंजाब सहित इन राज्यों में सामान्य से ज्यादा वर्षा की संभावना

पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल खाद्यान्न उत्पादन के अग्रणी राज्यों में पंजाब, हरियाणा और यूपी में इस बार वर्षा सामान्य से अधिक रहेगी. वहीं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी सामान्य से ज्यादा वर्षा की उम्मीद जताई गई है. जबकि राजस्थान और गुजरात के साथ कई पूर्वोत्तर क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से कम होने की संभावना जताई गई है.

इस बार ला नीना का प्रभाव नहीं होगा

वहीं स्काईमेट वेदर के सीईओ योगेश पाटिल के मुताबिक पूर्व की दो वर्षा ऋतुओं पर ला नीना का असर पड़ा था लेकिन इस बार इसकी संभावना बहुत कम है.

मानसून के पहले दो महीनों में अच्छी बारिश की संभावना

इसके साथ ही स्काईमेट ने ये भी अनुमान जताया है कि मानसून के पहले दो महीनो में बाद के दो महीनों की तुलना में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. अच्छी बारिश की शुरुआत जून महीने से हो सकती है. गौरतलब है कि भारत में अच्छे मानसून की शुरुआत जून से होती है और ये सिंतबर तक बनी रहती है.

मानसून के किस महीने में कितनी वर्षा की उम्मीद

जून- जून में दीर्घावधि औसत वर्षा के औसत  166.9 मिमी की तुलना में 107 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान है. जून में सामान्य वर्षा की संभावना 70 फीसदी है. वहीं 20 प्रतिशत संभावना है कि उम्मीद से ज्यादा बारिश होगी.

जुलाई- जूलाई में एलपीए के 285.3 मिमी के बराबर बारिश की उम्मीद है. वहीं सामान्य वर्षा की संभावना 65 फीसदी है. जबकि सामान्य से ज्यादा वर्षा की संभावना 20 प्रतिशत है.

अगस्त- अगस्त महीने में एलपीए 258.2 मिमी के मुकाबले 95 फीसदी तक बारिश की संभावना है. वहीं सामान्य वर्षा की संभावना 60 प्रतिशत है जबकि सामान्य से ज्यादा वर्षा की संभावना 10 फीसदी है.

 सितंबर- सितंबर महीने में एलपीए 170.2 मिमी के मुकाबले 90 फीसदी तक बारिश की उम्मीद है. इस महीने समान्य से कम वर्षा की 70 फीसदी उम्मीद है जबकि सामान्य वर्षा की उम्मीद 20 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें

Viral Video: नींबू पानी बेचने वाले सरदार जी का वीडियो देखकर आप भी कहेंगे वाह, जानें क्यों वीडियो हो रहा वायरल

Petrol Diesel Price Today: क्या आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए- दिल्ली, यूपी सहित तमाम राज्यों में Fuel के नए रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget