एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में भी बदल सकता है मौसम

Lucknow News: . मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश भारी बारिश की सम्भावना है.

उत्तर प्रदेश में सितम्बर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गयी है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश भारी बारिश की सम्भावना है, जबकि राजधानी लखनऊ समेत वेस्ट यूपी में भी एक दो जिलों में बारिश हो सकती है.

पिछले एक सप्ताह से बारिश न होने से उमस और गर्मी बढ़ गयी है, लेकिन सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, 14 सितंबर को पूर्वी यूपी में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी. गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, बस्ती, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, कौशांबी, चित्रकूट, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत, और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं 15 सितंबर को इनमें से कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में 14 सितंबर को सुबह धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम तक बादल छाने की संभावना है. 15 सितंबर को बूंदाबांदी के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर, और हमीरपुर में भी 14 सितंबर को धूप के साथ उमस भरी गर्मी रहेगी.

पश्चिमी यूपी का मौसम

नोएडा और गाजियाबाद में 14 सितंबर को आसमान साफ रहेगा, और धूप के कारण तपिश का अहसास होगा. मेरठ में धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, और मथुरा में भी धूप खिली रहेगी. अगले पांच दिनों तक पश्चिमी यूपी में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने भारी बारिश के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर पूर्वी यूपी के निवासियों को निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात के लिए तैयार रहना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget