एक्सप्लोरर

रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भड़के सपा नेता ST हसन, कहा- वे अपनी दुकान चला रहे

UP News: रामभद्राचार्य पर राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए सपा नेता एसटी हसन ने सवाल उठाया कि क्या ऐसे लोगों को धार्मिक कहा जा सकता है, जो कथित तौर पर समाज को बांटकर अपनी 'दुकान' चलाते हैं.

आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 'मिनी पाकिस्तान' कहे जाने पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वे इस तरह के बयान नहीं देंगे तो इनकी दुकान कैसे चलेगी. सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य के मेरठ में कथा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 'मिनी पाकिस्तान' कहे जाने पर कड़ा विरोध जताया.

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य इस तरह के बयान देकर समाज में भय और विभाजन पैदा कर रहे हैं ताकि उनकी 'दुकान' चलती रहे और एक खास राजनीतिक पार्टी को फायदा पहुंचे. उन्होंने कहा कि हिंदू-मुसलमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाइयों की तरह रहते हैं, एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देते हैं. हसन ने तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार, सेना, पुलिस और संसाधन हिंदू नेतृत्व के पास हैं, तो 'हिंदू खतरे में' का नेरेटिव कैसे बनता है? उन्होंने मुसलमानों की आस्था का हवाला देते हुए कहा कि वे अपने अल्लाह पर भरोसा रखते हैं और हिंदू भाइयों के साथ सद्भाव से रहते हैं.

रामभद्राचार्य पर राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे लोगों को धार्मिक कहा जा सकता है, जो कथित तौर पर समाज को बांटकर अपनी 'दुकान' चलाते हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कैसे बना, यह किसी से छिपा नहीं है. रामभद्राचार्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान कहकर मुसलमानों को आतंकवादी बता रहे हैं. उन्हें क्या बोलना है और क्यों बोलना है, बोलने से पहले उन्हें विचार करना चाहिए.

हिंदू खतरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर वे इस तरह के बयान देंगे तो जाहिर है कि डर का माहौल पैदा होगा. इसी के साथ ही उनकी दुकान भी चमकेगी. उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य को बहुत सम्मान दिया गया है, उन्हें इस तरह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान नहीं कहना चाहिए. यह देश सभी का है और सभी को यहां रहने का अधिकार है. सपा नेता ने कहा कि मिनी पाकिस्तान जैसे बयान समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं, जिसका असर बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक होता है. ऐसे बयानों से सिर्फ नुकसान ही होता है, लाभ नहीं मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget