एक्सप्लोरर

भासपा विधायक को जेल, तोड़फोड़ और आगजनी करने का मुकदमा हुआ था दर्ज

कुशीनगर जिले के अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ व विशेष न्यायाधीश विवेकानंद मिश्रा की अदालत ने बुधवार को रामकोला के भासपा विधायक रामानंद बौद्ध को आगजनी व लूट मामले में न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

कुशीनगर, एबीपी गंगा। कुशीनगर में रामकोला सुरक्षित विधानसभा सीट के विधायक को एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने जेल भेज दिया है। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी से विधायक रामानंद बौद्ध पर अहिरौली थाने के जगदीशपुर बाजार में एक व्यक्ति के घर तोड़फोड़ और आगजनी करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी लेकिन विधायक न्यायालय में पेश नहीं हुए थे, जिसके कारण उन्हें जेल भेज दिया गया।

विधायक रामानंद बौद्ध पुराने मामलों में कोर्ट पहुंचकर अपनी स्वीकृति करा रहे थे लेकिन कोर्ट ने जगदीशपुर बरडीहा प्रकरण में विवेचक दिग्विजय सिंह द्वारा मांगी गई रिमांड को स्वीकर करते हुए पांच अक्टूबर तक उन्हें जेल भेज दिया है। न्यायालय द्वारा इस तरह से एकाएक जेल भेजने से विधायक और उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। विधायक रामानंद बौद्ध ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

भासपा विधायक को जेल, तोड़फोड़ और आगजनी करने का मुकदमा हुआ था दर्ज

विधायक ने बातचीत में यह बताया कि आईजी साहब से बात हुई थी वह बोले थे कि विवेचना में आपका नाम निकल जाएगा इसीलिए मैं निश्चिंत हो गया था। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की रणनीति की वजह से मुझे इस तरह से जेल भेजा जा रहा है। बुधवार को इस प्रकरण की सुनवाई भी नही होनी थी लेकिन विवेचक के प्रार्थनापत्र पर मुझे जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार निवासी नौरंग सिंह को गांजे की बरामदगी में अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने अगस्त महीने में जेल भेज दिया था। गांव वालों का यह आरोप था कि पुलिस ने जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए विपक्षी से मैनेज होकर इनको फर्जी तरीके से गांजे की बरामदगी में जेल भेजा है। इसी बीच 17 अगस्त को यह अफवाह उड़ी की पुलिस की पिटाई के बाद जेल में उसकी मौत हो गई है। उसके बाद जगदीशपुर में बवाल हो गया।

भासपा विधायक को जेल, तोड़फोड़ और आगजनी करने का मुकदमा हुआ था दर्ज

ग्रामीणों के आक्रोशित होने व पुलिस के खिलाफ लामबंद होकर धरना प्रदर्शन की खबर मिली। सूचना पर विधायक भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच विवाद बढ़ गया और विधायक के नेतृत्व के बाद भीड़ उग्र हो गई और नवरंग सिंह के खिलाफ शिकायत करने वाले संतोष के घर में तोड़फोड़ करने के बाद आगजनी कर दी थी। पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर मामले को शांत कराना पड़ा। घटना के बाद संतोष की तहरीर पर पुलिस ने विधायक रामानंद बौद्ध सहित 70 लोगों पर अहिरौली थाने में मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसकी विवेचना चल रही है।

upmla

विधायक के वकील सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को विधायक रामानंद बौद्ध अपने एक दूसरे मामले सरकार बनाम रामानंद धारा 353,504,506 में वारंट होने पर जिला सत्र न्यायालय में पेशी पर आए थे। न्यायालय ने इस अभियोग में 20,000 की जमानत पर उनका वारंट निरस्त कर दिया लेकिन अहिरौली थाने में दर्ज मुकदमे में विवेचक दिग्विजय सिंह के प्रार्थना पत्र पर अपर न्यायालय कोर्ट नं 4 के जज विवेकानंद मिश्रा ने विधायक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget