एक्सप्लोरर

'एकता से ही अखंड रहेगा देश..', मिल्कीपुर में गरजे सीएम योगी, सपा को बताया अयोध्या विरोधी

Yogi Adityanath Speech: सीएम योगी ने कहा सपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा राम मंदिर और अयोध्या की विरोधी रही है. अयोध्या धाम का एक ही संदेश.. एकता से ही अखंड रहेगा ये देश. सबकुछ देश के लिए है.

Milkipur Bypoll Yogi Adityanath Speech: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर घमासान तेज हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मिल्कीपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे और एक बड़ी जनसभा को संबोधित दिया. सीएम योगी ने यहां सपा पर जमकर हमला बोला और कहा सपा को अयोध्या का दुश्मन बताया. सीएम योगी ने कहा कि एकता से ही देश अखंड रहेगा. जातिवाद और परिवारवाद एकता के मार्ग में सबसे बड़ी चुनौती है. 

सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में जब सपा का राज था तब अपराधियों का बोलबाला था. सपा हमेशा माफियाओं और अपराधियों को बचाती आई है. जब भी कोई माफिया मरता है तो सपा के लोग आंसू बहाते हैं. उन्होंने बाबा साहेब का अपमान किया. जातिवाद और परिवारवाद देश के लिए बड़ी चुनौती है. 

मिल्कीपुर से सपा पर साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि हम तो राम की परंपरा पर विश्वास करने वाले हैं. आज अयोध्या का विकास हुआ ना. सपा ने वहां कार सेवकों पर गोली चलाई थी आज दुनिया में कहीं जाएंगे तो अयोध्या के लोगों का सम्मान बढ़ा है लोग उन्हें प्यार से गले लगाते हैं. ये सम्मान पीएम मोदी के विजन की वजह से मिला है. सपा का बस चलता तो अयोध्या से आपका नाम मिटा देती. गुलामी के ढांचे को बचाने की पूरी ताक़त लगाई. हम कहते हैं कि हम इसे तोड़कर रहेंगे. 

अयोध्या आज देश की पहली साइबर सिटी बनी है. वहां जितनी लाइटें जलती है वो सोलर से एनर्जी से जलती है. सपा के समय में आपने रामजी की पैड़ी को देखा होगा. आज तो हरिद्वार की तर्ज पर रामजी की पैड़ी पर जल आता है. इसका लाभ मिल्कीपुर को भी तो मिलना चाहिए. सपा राम मंदिर का विरोध करती है. महाकुंभ का विरोध करती है. सपा अध्यक्ष रोजाना महाकुंभ को लेकर कैसे-कैसे बयान देते हैं. 

सपा को बताया अयोध्या और राम विरोधी
सीएम योगी ने कहा जो माफिया और अपराधी सुरक्षा में सेंध लगाते थे हमने उन्हें जहन्नुम की यात्रा पर भेज दिया है. आज जब भी कानून व्यवस्था की बात होती है तो पूरा देश कहता है कि यूपी की पुलिस अच्छा काम कर रही है. पहले हर हर त्योहार पर दंगा हो जाता था. जो जितना बड़ा माफिया था उसे सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता था. माफियाओं को सरंक्षण देने वाली सपा देश विरोधी है. 

बीजेपी में रहकर जो भी कार्य करेगा विकास के कार्य में पैसे की कोई कमी नहीं आएगा. क्योंकि यहां परिवारवादी नहीं राष्ट्रवाद है. अयोध्या धाम का एक ही संदेश एकता से ही अखंड रहेगा ये देश सबकुछ देश के लिए. मिल्कीपुर विकास की बुलंदियों को छूते हुए आगे बढ़े इसलिए मोईन खान के भक्तों को चुनाव जिताकर नहीं भेजना है. जिन्होंने विकास को बाधित किया है. ये मोईन खान के समर्थक लोग बिटिया की सुरक्षा के लिए खतरा है. मिल्कीपुर के संदेश को अयोध्या धाम के संदेश में बदलना है. अयोध्या का संदेश जाना चाहिए देश में. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget