एक्सप्लोरर

Bareilly Police: सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कई युवकों को लगाया चूना

बरेली में पुलिस ने सेना में भर्ती के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Three Thug Arrested in Bareilly: मिलिट्री इंटेलिजेंस बरेली और महाराष्ट्र (Maharashtra) इंटेलिजेंस की मदद से बरेली पुलिस (Police) ने सेना (Army) भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन ठगों को गिरफ्तार किया है. तीनो ठग सेना में भर्ती कराने के नाम पर सीधे-साधे युवकों को ठगा करते थे. पुलिस अब इन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. पुलिस ये पता लगाएगी कि ये लोग अब तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं.

एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि लवलेश कुमार यादव ने शहर कोतवाली बरेली में मुकदमा दर्ज करवाया था. एसपी सिटी ने बताया कि लवलेश कुमार यादव बरेली में हुई सेना भर्ती में शामिल होने आया था. उस दौरान तीन लोग उसे मिले और सेना में भर्ती कराने का झांसा दिया. ठगों ने कहा कि उनकी सेना में अच्छी पकड़ है और वो उसे सेना में भर्ती करवा देंगे. जिसके बाद ठगों ने अपने एकाउंट में 20 हजार रुपये डलवा लिए. जब सेना में लवलेश का सिलेक्शन नहीं हुआ तो उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ. जिसके बाद लवलेश ने बरेली शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई.

एसपी ने आगे बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण बरेली के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित की गई. मिलिट्री इंटेलीजेंस बरेली व मिलिट्री इंटेलीजेंस महाराष्ट्र की सूचना पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर सेना भर्ती में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीनो ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

पुलिस ने ठग महेन्द्रपाल, राहुल शर्मा और शुभम को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में ठगों ने बताया कि हम लोग सेना भर्ती केंद्र के आस पास भर्ती देखने आये अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर लेते थे और फिर फोन पर भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करते थे. हम लोगों की सेना में कोई जान पहचान नहीं है और न ही हम लोगों ने किसी को सेना में भर्ती कराया है.

ये भी पढ़ें:

Terrorist Arrest: प्रयागराज पुलिस की बड़ी लापरवाही, सरेंडर करने वाले संदिग्ध आतंकी को वापस भेजा

BJP नेता को पकड़ने Aligarh पहुंची बंगाल पुलिस के साथ मारपीट, CM ममता के सिर पर रखा था 11 लाख का इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget