एक्सप्लोरर

गाजियाबाद-नोएडा में लोगों को बड़ी राहत, फिर से पटरी पर दौड़ी मेट्रो, यात्रियों ने कहा-करेंगे नियमों का पालन

कोरोना के केस घटने के बाद गाजियाबाद और नोएडा के लोगों की सुगम यात्रा की सवारी मेट्रो एक बार फिर से शुरू होगी. अनलॉक के बाद आज से ये पचास फीसदी क्षमता के साथ इसका संचालन फिर से शुरू हो गया.

गाजियाबाद/नोएडा : कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही अनलॉक प्रक्रिया के तहत मेट्रो का संचालन एक बार फिर से शुरू हो गया है. गाजियाबाद की रेड और ब्लू लाइन मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है. मेट्रो में 50 फीसदी तक की क्षमता के साथ इसकी शुरुआत की जा रही है. इस दौरान कोविड-19 के सभी मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा. कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण बढ़ने के कारण लॉकडाउन के दौरान मेट्रो का संचालन बंद कर दिया गया था. इससे संचालन का सबसे ज्यादा फायदा गाजियाबाद से रोजाना दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले लोगों को होगा. 

यात्रियों को मिली बड़ी राहत

इसी दौरान मेट्रो में जाने वाले कुछ यात्रियों से हमने बात की. उन्होंने बताया इस फैसले से हमें बड़ी राहत मिली है. मेट्रो के संचालन से आने जाने में आसानी होगी. जो नियम बनाए हैं, उसी के आधार पर हम सभी मानक नियमों का पालन करेंगे. यह हमारे लिए राहत भरी खबर है. अब इससे हमें आने जाने में आसानी होगी . 

दूसरी तरफ, आज से नोएडा में अनलॉक के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो सेवा शुरू कर दी गई है. जिसके बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लोगों का कहना है कि, सरकार का यह कदम काफी सराहनीय है. क्योंकि मेट्रो चालू होने से उन्हें काफी ज्यादा राहत मिलेगी. लेकिन इस महामारी से जो देश जंग लड़ रहा है उसके लिए वह नियमों का पालन करते हुए मेट्रो का सफर करेंगे.

नोएडा के लोगों ने कहा-करेंगे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

नोएडा के सेक्टर 25 सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन सफर करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे. मेट्रो चालू होने से उन्हें काफी ज्यादा राहत मिल रही है. उन्हें दिल्ली या फरीदाबाद जाने के लिए अब इधर उधर भटकना नहीं पड़ रहा है. मेट्रो से सीधे वह अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे. लेकिन इस महामारी से जो जंग पूरा देश लड़ रहा है उसको लेकर लोगों में काफी ज्यादा जागरूकता देखने को मिल रही है. उनका कहना है कि वह मास्क लगाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मेट्रो का सफर पूरा करेंगे ताकि उनका सफर भी पूरा हो सके और इस महामारी से जो जंग लड़ी जा रही है उसे भी जीता जा सके.

कोरोना पर जीत के लिये नियमों का पालन जरूरी

लोगों का कहना है कि हम आज ही अनलॉक की श्रेणी में आए हैं, लिहाजा हमें नियमों का सख्ती से पालन करना होगा तभी इस महामारी से भी बच सकेंगे और जो सरकार द्वारा रियायत दी जा रही है उसका भी लाभ उठा सकें, क्योंकि नोएडा में जिस तरह से महामारी फैली थी उसको देखते हुए नियमों का पालन बेहद जरूरी है.

आपको बता दें कि, नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा को चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो 9 जून से चलेगी. इसकी की तैयारी में मेट्रो विभाग के कर्मचारी व अधिकारी जुट गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जिस तरीके से नोएडा, ग्रेटर नोएडा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा था. उसको देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन हो. उसके लिए तैयारी करनी बेहद जरूरी है, इसलिए एक्वा मेट्रो लाइन 9 जून से ही शुरू होगी.

ये भी पढ़ें.

UP: मिशन 2022 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 46 सीटों पर तय किये उम्मीदवारों के नाम- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget