एक्सप्लोरर

Hot Weather: इस साल समय से पहले रंग दिखाएगी गर्मी, मार्च में झेलना पड़ सकता है 40 डिग्री का टॉर्चर!

Global Warming Effect: मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन पांडे के अनुसार सामान्य रूप से तापमान में 10 से 12 डिग्री का अंतर होना चाहिए, लेकिन पिछले मार्च से लेकर अभी तक ये अंतर 20 से 23 डिग्री तक आ गया है.

Kanpur News: ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) को लेकर वैश्विक मंच पर कई बार बढ़ते तापमान को लेकर चिंता जताई जा चुकी है. लेकिन अब ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव जल्दी-जल्दी देखने को मिल रहे हैं. कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों ने पिछले 5 दशक के आंकड़ों को खंगालने के बाद जो बात कही है वह परेशान करने वाली दिखती है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस बार मार्च महीने में ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगेगा.

जलवायु परिवर्तन को लेकर कृषि और मौसम वैज्ञानिकों की ओर से किए गए अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन के असर से इस बार मार्च में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में यह तापमान ना तो मनुष्यों के लिए और ना ही खेती-बाड़ी के लिए सही माना जा रहा है.

पिछले 5 दशकों में नहीं देखा गया इतना उतार-चढ़ाव
वैज्ञानिकों की मानें तो इस सीजन की फसलें फोर्स मैच्योरिटी यानी समय से पहले पक जाने का शिकार हो सकती हैं. जिससे फसलों का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है. अध्ययन के अनुसार पृथ्वी के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी इसकी प्रमुख वजह है. सीएसए विश्वविद्यालय में मौसम के बदलते चक्र को लेकर जो अध्ययन किया है, उसके अनुसार पिछले 5 दशक के इतिहास में मौसम में इतना उतार-चढ़ाव कभी नहीं देखा गया. बदलाव का सबसे ज्यादा असर दिन और रात के तापमान में आने वाला अंतर है जो फसलों के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है.

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन पांडे के अनुसार सामान्य रूप से दिन और रात के तापमान में 10 से 12 डिग्री का अंतर होना चाहिए, लेकिन पिछले मार्च से लेकर अभी तक ये अंतर 20 से 23 डिग्री तक आ गया है. आशंका है कि ये अंतर अभी और बढ़ सकता है, पिछले वर्ष मार्च में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से ज्यादा हो गया था. इस बार इसके 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने के अनुमान लगाए जा रहे हैं.

मौसम में देखा गया ये अंतर
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन पांडे के अनुसार पिछले एक दशक में मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ ऋतु के बदलने का ट्रेंड भी देखा गया है. ऋतु समय पर ना आकर या तो पहले आ जा रही है या बाद में और या फिर ऋतु आ ही नहीं रही है. साल 2022-23 के सीजन में समय से बारिश नहीं हुई लेकिन बाद में सामान्य से अधिक बारिश हो गई. इससे किसानों को जबरदस्त नुकसान हुआ. इसी तरह गर्मी में जब तापमान पीक पर होना चाहिए था तब ना होकर पहले और बाद में हुआ. नवंबर का महीना पिछले वर्षों के मुकाबले बहुत गर्म रहा और दिसंबर भी अपेक्षाकृत गर्म रहा लेकिन जनवरी अपेक्षाकृत बहुत अधिक ठंडी रही.इस तरह के ट्रेंड पिछले तीन दशक में देखे गए हैं इस वर्ष भी मौसम में उसी तरह का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.जो मनुष्य और खेतीबाड़ी के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं कहा जा सकता. 

यह भी पढ़ें:-

Mahila Naga Sadhu: महिला नागा साधु भी पुरुषों की तरह वस्त्र नहीं पहनती? बेहद कठिन होती है तपस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget