एक्सप्लोरर

मेरठ में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर नकदी और जेवरात लूटे

Meerut Today News: मेरठ में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया. शहर में तीन दिन के भीतर बुजुर्गों को निशाना बनाने की ये दूसरी वारदात है.

Meerut Crime News: मेरठ में बदमाश बेखौफ हैं. बुजुर्ग बदमाशों के निशाने पर हैं. नए पुलिस कप्तान विपिन टाडा को बदमाश एक के बाद एक चुनौती दे रहे हैं. आलम ये है कि तीन दिन के भीतर ही बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की बड़ी वारदात कर डाली. तीन बदमाश बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात कर गए. इन दोनों घटनाओं ने पुलिस को चुनौती देने का काम किया है और दोनों ही घटनाओं में बुजुर्गों को निशाना बनाया गया है.

मेरठ के रेलवे रोड थाना इलाके के रहने वाली बुजुर्ग महिला प्रतिमा घर पर अकेली थीं. तभी तीन बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया. महिला को डरा धमकाकर उनसे सेफ की चाभी ली और नकदी, ज्वेलरी लूट ली. बदमाशों ने कई बार पूछा कि और ज्वैलरी और पैसे कहां रखे हैं, इस पर महिला ने कह दिया कि बस यही है और कुछ मेरे पास नहीं हैं.

बुजुर्ग महिला के मुंह में ठूसा कपड़ा 

न्यू प्रेमपुरी में जिस वक्त बदमाश घर में दाखिल हुए तो उन्होंने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि महिला प्रतिमा शोर न मचा सके. इसके बाद महिला के हाथ पैर भी बांध दिए महिला को एक कमरे में बंद कर दिया. बदमाश करीब आधा घंटे तक घर में रुके और पूरा घर इत्मीनान से खंगाला. जब बदमाशों को लगा कि घर में कुछ नहीं बचा तब वो लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले. बदमाशों के जाने के काफी देर बाद बुजुर्ग महिला प्रतिमा अपने हाथ पैर खोलकर बाहर निकली और शोर मचाया.

बुजुर्गों के साथ हुई दूसरी वारदात

मेरठ में तीन दिन के भीतर बुजुर्गों को निशाना बनाने की ये दूसरी वारदात है. नौचंदी थाना इलाके में 28 जून को बदमाशों ने शास्त्री नगर इलाके में बुजुर्ग व्यापारी बृज मोहन के घर को निशाना बनाया था. बदमाश घर में घुसे और ब्रज मोहन, उनकी पत्नी और नौकरानी को कमरे में बंद कर गए और करीब दो लाख की नकदी लूटकर ले गए. इस घटना का खुलासा भी नहीं हुआ कि बदमाशों ने आज फिर रेलवे रोड इलाके की न्यू प्रेमपुरी में बुजुर्ग महिला प्रतिमा को निशाना बनाया. यानि इन दो घटनाओं से साफ है कि बदमाश बुजुर्गों को सॉफ्ट टारगेट मान रहे हैं.

एसएसपी ने की टीम गठित

बुजुर्ग महिला प्रतिमा के घर में घुसकर बंधक बनाने के बाद की गई लूट की वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी विपिन टाडा मौके पर पहुंचे. उनके साथ एसपी सिटी आयुष विक्रम भी थे. एसएसपी ने बताया कि करीब डेढ़ लाख की लूट है. सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे. पुलिस को लुटेरों के बारे में कुछ क्लू मिल गया है, जिससे लगता है कि जल्द लुटेरे पकड़े जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव के लिए अखिलेश यादव ने तैयार किया खाका, PDA फार्मूले पर बढ़ेगी सपा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget