एक्सप्लोरर

Meerut News: हाजी याकूब कुरैशी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नौ करोड़ रुपये मूल्य की दो जमीन कुर्क

Meerut News: पुलिस ने 31 मार्च 2022 को याकूब की मीट फैक्टरी में छापेमारी की थी जहां पर अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी. इस मामले में याकूब, उसकी पत्नी और दोनों बेटों समेत 17 को नामजद किया था. 

Haji Yakub Qureshi News: मेरठ (Meerut) में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता हाजी याकूब कुरैशी (Haji Yakub Qureshi) पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने याकूब कुरैशी की शकरपुर गांव में स्थित नौ करोड़ रुपये मूल्य की दो जमीनों को कुर्क कर लिया है. पुलिस प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले भी जिला प्रशासन कुरैशी की 32 लग्जरी गाड़ियों समेत 31 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर चुका है.  

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) किठौर रूपाली राय की अगुवाई में गुरुवार को कई थानों की पुलिस खरखौदा थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में पहुंची, जहां पुलिस ने पहले चरण में इस गांव में स्थित याकूब के दो खेतों को कुर्क किया. इन खेतों की कुल कीमत करीब नौ करोड़ रुपये बताई जा रही है. राय ने कहा, ‘‘आज हाजी याकूब कुरैशी की जमीन के जो दो खेत कुर्क किए गए, वे कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम के नाम पर हैं. संपत्ति को आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन का उपयोग करके खरीदा गया था.’’

सोनभद्र जेल में बंद है हाजी याकूब कुरैशी

हाजी याकूब इन दिनों सोनभद्र की जिला जेल में बंद है. वो बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों सरकारों में मंत्री रह चुके हैं. उनके बेटे इमरान और फिरोज फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. हाजी याकूब की जमानत याचिका पर कार्रवाई होनी है. 

आपको बता दें कि पुलिस ने 31 मार्च 2022 को याकूब की मीट फैक्टरी में छापेमारी की थी जहां पर अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान हाजी याकूब के 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में याकूब, उसकी पत्नी और दोनों बेटों समेत 17 लोगों को नामजद किया था.  दिसंबर में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी शमजीदा बेगम, बेटों फिरोज और इमरान के साथ मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब और फैजाब के खिलाफ गैंगस्टर्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

ये भी पढ़ें- Lucknow News: राहुल गांधी की सजा को लेकर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget