एक्सप्लोरर

मेरठ: गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बन गया फर्जी ‘दरोगा’, असली पुलिस ने भेजा हवालात, ऐसे खुली पोल

Meerut News: सैनी गांव में रहने वाली एक विधवा महिला से शुभम राणा की जान-पहचान थी. शुभम अक्सर उससे मिलने गांव आता था. शक न हो और वह आसानी से महिला से मिल सके इसके लिए उसने पुलिस की वर्दी सिलवाई.

यूपी के मेरठ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक प्रेमिका से मिलने के लिए फर्जी दरोगा बन गया, लेकिन लोगों पर रौब गांठना उसे महंगा पड़ गया और उसकी पोल खुल गयी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. मामला इंचौली थाना क्षेत्र का है.

दरअसल मेरठ के सैनी गांव में रहने वाली एक विधवा महिला से शुभम राणा की जान-पहचान थी. महिला के पति की मृत्यु पहले हो चुकी थी, और शुभम अक्सर उससे मिलने गांव आता था. लोगों को शक न हो और वह आसानी से महिला से मिल सके, इसके लिए उसने पुलिस की वर्दी सिलवाई. उसने खाकी पैंट-शर्ट, नेमप्लेट, चार स्टार, पुलिस कैप, और फर्जी पुलिस आईडी कार्ड तैयार किया. वह खुद को दादरी थाने ग्रेटर नोएडा में तैनात उपनिरीक्षक बताकर इलाके में रौब जमाता था.

परिजनों को हुआ शक, पुलिस ने खोली पोल

शुक्रवार को शुभम अपनी प्रेमिका से मिलने सैनी गांव पहुंचा. इस बार महिला के ससुराल वालों को उसकी हरकतों पर शक हुआ. उन्होंने शोर मचाया और शुभम के साथ धक्का-मुक्की की. इसके बाद ग्रामीणों ने इंचौली थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुभम को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की. पूछताछ में शुभम ने स्वीकार किया कि वह पुलिसकर्मी नहीं है और सिर्फ प्रेमिका से मिलने के लिए यह सब स्वांग रचा था. पुलिस ने उसके पास से फर्जी वर्दी, नेमप्लेट, पुलिस कैप, फर्जी आईडी कार्ड, और मोबाइल में वर्दी पहने फोटो और रील्स बरामद किए.

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति पुलिस वर्दी में महिला के घर पहुंचा है. जांच में पता चला कि आरोपी शुभम राणा कोई पुलिसकर्मी नहीं है. उसने मुजफ्फरनगर से वर्दी सिलवाई और फर्जी आईडी बनवाकर लोगों को गुमराह किया. उसके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.

वन विभाग से मिला फर्जीवाड़े का आइडिया

शुभम ने बताया कि उसने दो साल पहले वन विभाग में कैंप रैली के दौरान कुछ महीनों तक अस्थायी रूप से काम किया था. वहीं उसे सरकारी सिस्टम और वर्दी का आकर्षण समझ आया. इसके बाद उसने फर्जी दारोगा बनने की योजना बनाई. उसने मुजफ्फरनगर के एक टेलर से पुलिस वर्दी सिलवाई और फर्जी आईडी कार्ड तैयार करवाया. शुभम ने यह भी कबूल किया कि वह वर्दी पहनकर न केवल प्रेमिका से मिलने जाता था, बल्कि लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली भी करता था.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मेरठ पुलिस ने शुभम राणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, और जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि शुभम ने किन-किन लोगों से वस देकर और कितने लोगों को ठगा.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget