एक्सप्लोरर

आजमगढ़: मदरसा सुरक्षा सम्मेलन में बोले मौलाना अरशद मदनी, 'मदरसों को हर हाल में...'

Maulana Arshad Madani News: आजमगढ़ में मदरसा सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मदरसा शिक्षकों, प्रबंधकों और स्थानीय लोगों को मदरसों के अधिकारों की जानकारी देने के साथ कई मांगों पर चर्चा हुई.

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मदरसा सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य देशभर में मदरसों की सुरक्षा, उनकी चुनौतियों और उनके विकास को लेकर चर्चा करना है. आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन में मदरसा शिक्षकों, प्रबंधकों और स्थानीय लोगों को मदरसों के अधिकारों और उनके सामने आने वाली समस्याओं पर जानकारी दी जाएगी. साथ ही मदरसों की बेहतरी के लिए सरकार से उठाई जाने वाली मांगों पर भी चर्चा होगी.

दरअसल, जमीअत उलमा ए हिंद एक प्रमुख मुस्लिम संगठन है और दावा किया जाता है कि ये संगठन जो देशभर में मदरसों, धार्मिक संस्थाओं और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए काम करता है. मौलाना अरशद मदनी इस संगठन के वरिष्ठ नेता हैं और मदरसों की शिक्षा व सुरक्षा पर हमेशा जोर देते रहे हैं. वह कई बार कह चुके हैं कि मदरसे देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें हर हाल में संरक्षित किया जाना चाहिए.

मदरसे अल्पसंख्यक समाज का अहम हिस्सा है- मदनी
मदनी का कहना है कि मदरसे देशभर में अल्पसंख्यक समाज की शिक्षा का अहम हिस्सा है. इन संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है. हालांकि, हाल के वर्षों में मदरसों को लेकर कई तरह की चुनौतियां भी सामने आई हैं. कहीं मदरसों के पंजीकरण को लेकर विवाद है, तो कहीं उनके फंडिंग और रखरखाव की दिक्कतें. ऐसे में मदरसा सुरक्षा सम्मेलन इन समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकालने का एक प्रयास है.

सम्मेलन में मौलाना अरशद मदनी के अलावा स्थानीय मदरसा प्रबंधक, सामाजिक कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज के कई प्रमुख लोग भी शामिल होंगे. आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन के जरिए लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि मदरसों की भूमिका समाज में बेहद अहम है और इन्हें सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है. इस मौके पर मदरसों की वर्तमान स्थिति, उनके अधिकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियां भी साझा की जाएंगी. कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. सम्मेलन से मदरसा शिक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें- चित्रकूट: ज्ञानवापी केस की सुनवाई करने वाले जज ने जताया जान का खतरा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
UP Weather: यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
UP Weather: यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
LPG Crisis: 'सप्लाई सामान्य है, कालाबाजारी रोकने के लिए...', दिल्ली में LPG संकट के बीच सरकार का बयान
'सप्लाई सामान्य है, कालाबाजारी रोकने के लिए...', दिल्ली में LPG संकट के बीच सरकार का बयान
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
Eid Skincare Tips: ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
Embed widget