एक्सप्लोरर

स्वामी शिवानंद ने दी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनौती, बोले- पीकर दिखाएं गंगा जल

मातृ सदन के परमाध्यक्ष शिवानंद ने पलटवार करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नास्तिक हैं वह तप की गरिमा को नहीं समझते हैं और साधु संतों को उपदेश देते हैं। शिवानंद ने सीएम को गंगाजल पीने की चुनौती दी है।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा जल की स्वच्छता अविरलता और निर्मलता को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। एक ओर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में दिए अपने बयान में गंगा जल को पवित्र और पीने लायक शुद्ध बताया है तो वहीं पिछले डेढ़ दशक से ज्यादा समय से गंगा की अवरिलता और शुद्धि के लिए अनशन करने वाली व गंगा के लिए कई बार अपने संतो के प्राण तक नियोछवार कर देने वाली संस्था मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए उन्हें गंगा जल पीने की चुनौती दे डाली है।

गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए 6 सूत्रीय मांगो को लेकर हरिद्वार के मातृ सदन आश्रम मे साध्वी पद्मावती पिछली 15 दिसंबर से अनशन पर हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार गुरुकुल विश्विद्यालय में एक बयान में गंगा जल को पवित्र और पीने योग्य बताते हुए साध्वी के तप को निर्रथक बताया था। सीएम ने कहा था कि उत्तराखंड में गंगा पवित्र और अविरल है इनके लिए किसी साधु संत को अनशन करने की आवश्यकता नहीं है। उत्तराखंड की धरती अनशन के लिए नहीं है यहां साधुओं को अनशन नहीं पूजा पाठ करना चाहिए।

वहीं, सीएम के इस बयान पर मातृ सदन के परमाध्यक्ष शिवानंद ने पलटवार करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नास्तिक हैं वह तप की गरिमा को नहीं समझते हैं और साधु संतों को उपदेश देते हैं। गंगा पर जगह-जगह बांध बना दिये गए हैं मुख्यमंत्री द्वारा गंगा को अविरल बताना मूर्खता की पराकाष्ठा है। उत्तराखंड सरकार गंगा स्वछता के लिए कुछ नहीं कर रही है यदि मुख्यमंत्री गंगा जल को इतना ही पवित्र मानते हैं तो वो हरिद्वार में आकर बोतल का पानी क्यों पीते हैं उनको हरिद्वार आकर हर की पौड़ी का गंगाजल पीना चाहिए। स्वामी शिवानंद ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में मातृ सदन से गंगा की निर्मलता स्वच्छता और अविरलता के लिए अनशन कर रहे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद ऊर्फ प्रोफेसर जीडी अग्रवाल जैसे विद्वान तपस्वी और त्यागी साधु की हत्या हुई है।

गंगा की स्वच्छता निर्मलता और अविरलता के लिए एक बार फिर मातृ सदन में अनशन की राह पकड़ी है वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में साधुओं को अनशन ना करके पूजा पाठ करने की हिदायत दी है। गंगा को लेकर अनशन वार पलटवार का दौर तो दशकों से चला आ रहा है और सरकार के गंगा को स्वच्छ करने के लाभ दावों के बाद भी गंगा आज तक स्वच्छ नहीं हो पाई है अब आने वाले समय में देखने वाली बात यह होगी कि गंगा की जमीनी स्तर पर दशा और तस्वीर कब तक बदलती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget