एक्सप्लोरर

Mathura News: मथुरा में पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश में मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली, गिरफ्तार

Mathura News: पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम सत्येंद्र है, थाना मगोर्रा क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ मारपीट करने व सरकारी शस्त्र लूट लूटने के अभियोग में पुलिस को इसकी तलाश थी.

Mathura Police Encounter: यूपी के मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा, दो खोखा, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

मथुरा के कोसीकलां थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश इस इलाके में आने वाले हैं. जिसके बाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की इलाके में चेकिंग लगाई थी. चेकिंग के दौरान पुलिस को सामने मोटरसाइकिल से दो बाइकसवार आते दिखाई दिए. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वो भागने लगे और उन्होंने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की और आत्मरक्षा में फायरिंग की. इस दौरान एक बदमाश सत्येंद्र के दोनों पैरो में गोली लग गई और वो घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी नरेंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. 

पुलिस से मारपीट मामले में थी तलाश

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम सत्येंद्र है जो मगोर्रा क्षेत्र के बंडपुरा का रहने वाला है. अभियुक्त पर पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित था. विगत दिनों थाना मगोर्रा क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ मारपीट करने व सरकारी शस्त्र लूट लूटने के अभियोग में पुलिस को इसकी तलाश थी. इसका फरार साथी नरेंद्र अलीगढ़ का रहने है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

घटना की जानकारी देते हुए एसपी रूरल त्रिगुण विषेन ने बताया कि आज थाना कोसी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश आने वाले हैं. इस सूचना पर एसओजी टीम के साथ कोसी थाने की पुलिस ने इस रास्ते पर चेकिंग लगाई थी. तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए. जब उन व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर किया गया, पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ फायर किया गया जिसमें एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है. 

एसपी ग्रामीण ने कहा कि घायल सत्येंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. उसके पास से एक तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए है. इसके साथ ही पुलिस ने इससे चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. पुलिस आरोपी की आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में जुटी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP MLC Elections Result: अखिलेश यादव ने फिर चखा करारी हार का स्वाद, पांचों सीटों पर हारी समाजवादी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget