एक्सप्लोरर

नए साल पर मथुरा-वृंदावन जाने से पहले जान लें ये अहम खबर, नहीं तो होगी परेशानी

Mathura Vrindavan: नए साल पर लाखों श्रद्धालु मथुरा वृंदावन पहुंचते हैं, ऐसे में शहर में जाम की स्थिति बन जाती है. जिसे देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है ताकि को कोई परेशानी न हो.

New Year 2025: नए साल पर अक्सर लोग अपने परिवारवालों और दोस्तों के साथ कुछ न कुछ प्लान करते हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोग मथुरा-वृंदावन भी अपने अराध्या के दर्शन के लिए आएंगे. जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दिया है. जिसके तहत इस बार नए साल पर 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक वृंदावन में बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. श्रद्धालुओं को अपने वाहनों को पार्किंग एरिया में खड़ा करना पड़ेगा, जिसके बाद वो ई रिक्शे से मंदिर जा सकेंगे. 

ये नियम सिर्फ बाहर से आने वाले वाहनों पर लागू होगा. अगर आप वृंदावन में रहते हैं तो आप अपने वाहनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको चैकिंग के दौरान अपना आधार कार्ड दिखाना पड़ेगा, जिसके बाद वृंदावन में गाड़ियों के साथ उन्हें प्रवेश मिल सकेगा. भक्तों की भीड़ को देखते हुए इस दौरान सभी बड़े व भारी वाहनों के नगर प्रवेश पर भी पूरी तरह से रोक लगाई गई है. श्रद्धालु मंदिर के प्रवेश द्वार तक ई-रिक्शे के जरिए पहुंच सकेंगे. 

शहर के बाहरी इलाकों में बनाई गई पार्किंग
लोगों को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए बाहरी इलाकों में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां बाहर से आने वाले वाहनों को पार्क किया जा सकेगा. इसके साथ ही शहर के तमाम तिराहों और चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. ताकि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था खराब न हो. 

दरअसल 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहती है, जिसके बाद से नए साल तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन का रुख करते हैं. ऐसे में अक्सर शहर में जाम के हालात बन जाते हैं जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ये प्लान तैयार किया है. प्लान के तहत यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन आने वाले वाहनों को पानी गांव लिंक रोड स्थित दारुक पार्किंग एरिया में खड़ा किया जा सकेगा. मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को सौ शैय्या के सामने और छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को वैष्णोदेवी मंदिर के पास अस्थाई पार्किंग में लगाया जा सकेगा. 

दिल्ली-आगरा हाईवे की ओर से आने वाले वाहनों के लिए जैंत की ओर सुनरख गांव के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है. यहां तक पहुंचने के बाद श्रद्धालु ई-रिक्शा लेकर बांके बिहारी मंदिर समेत तमाम मंदिरों में जा सकेंगे और अपने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद ले सकेंगे. बता दें कि हर साल नए साल पर लाखों श्रद्धालु वृंदावन आते हैं. इस साल भी बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है. 

यूपी में अब होगी झमाझम बारिश, कई जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी, शीतलहर से बढ़ेगी ठंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget