एक्सप्लोरर

Mathura Train Accident: मथुरा में ट्रेन हादसा, शकूरबस्ती से आ रही ईएमयू ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ी, आसपास मची अफरा-तफरी

Mathura Train Accident: मथुरा से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां पर शकूरबस्ती से आ रही एक ईएमयू ट्रेन मथुरा जंक्शन पर हादसे का शिकार हो गई. ये ट्रैन ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई.

Mathura Train Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां पर शकूरबस्ती (Shakur Basti) से आ रही एक ईएमयू ट्रेन (EMU Train) मथुरा जंक्शन (Mathura Juction) पर हादसे का शिकार हो गई. ये ट्रेन अचानक ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. गनीमत ये रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था. इस हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ये ट्रेन कैसे अचानक ट्रैक छोड़ते हुए प्लेटफॉर्म पर आ गई, इसकी जांच की जा रही है. 

खबर के मुताबिक ये ईएमयू ट्रेन शकूरबस्ती से आ रही थी. रात करीब 10:49 बजे ट्रेन मथुरा जंक्शन पर पहुंची, जिसके बाद ट्रेन में सवार सभी यात्री उतर गए, लेकिन फिर ये ट्रेन ट्रैक से हटकर आगे प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. इस हादसे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें भी देखा जा सकता है कि ट्रेन का इंजन प्लेटफॉर्म पर चढ़ा हुआ है, जिसकी वजह से प्लेटफॉर्म टूट गया है और ट्रेन के भी कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं. इस हादसे की वजह से यहां से गुजरने वाली मालवा एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई है. 

हादसे की वजह से कुछ गाड़ियां प्रभावित

इस बारे में जानकारी देते हुए मथुरा रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव ने कहा कि गाड़ी शकूरबस्ती से आई थी. ट्रेन जंक्शन पर आकर खड़ी हो गई, जिसके बाद गाड़ी से सभी यात्री उतर गए, लेकिन फिर अचानक कैसे ये गाड़ी पटरी को छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई है इसकी जांच की जा रही है. इसकी वजह से प्लेटफॉर्म और ऊपर की शेड को नुकसान हुआ है. वहीं कुछ गाड़ियां भी प्रभावित हुई है. 

गनीमत ये रही कि इस हादसे के वक्त ट्रेन में कोई सवार नहीं था, नहीं तो ये बड़ा हादसा हो सकता है. इसमें किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है. फिलहाल हादसे की वजह से अप लाइन की कुछ गाड़ियां प्रभावित हुई हैं.

UP Weather Today: गोरखपुर में बारिश तो आगरा, लखनऊ में धूप और गर्मी कर सकती है परेशान, जानें- यूपी में कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget