एक्सप्लोरर

मथुरा में बी-टेक छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

UP News: पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हाथरस के गांव बरौली निवासी जितेंद्र की पुत्री आकांक्षा जैंत थानाक्षेत्र के एक विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष की छात्रा थी.

मथुरा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बी-टेक अंतिम वर्ष की छात्रा ने अपने कमरे कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस के अनुसार इस घटना का पता रविवार को लगा. पुलिस ने बताया कि जब परिजनों द्वारा लगातार दो दिन फोन किए जाने के बाद भी छात्रा का फोन नहीं उठा. पुलिस ने बताया कि उसके बाद छात्रा की सहेली की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा के कमरे का दरवाजाट तोड़ तो छात्रा फंदे से लटकी मिली.

पुलिस के अनुसार छात्रा की मौत संभवत: दो दिन पूर्व हो चुकी थी, लेकिन कमरे का एसी लगातार चालू रहने के कारण शव से दुर्गंध नहीं आयी. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हाथरस जनपद के थाना जंकशन क्षेत्र के गांव बरौली निवासी जितेंद्र की पुत्री आकांक्षा (24) जैंत थानाक्षेत्र के एक विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष की छात्रा थी. उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजन उससे बात करने के लिए दो दिन से प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसका फोन ही नहीं उठ रहा था.

कमरे में नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद छात्रा के परिजन ने उसकी दोस्त को फोन लगाया तो उसने बताया कि वह तो इन दिनों अपने घर (फरीदाबाद) आयी हुई है. उन्होंने बताया कि छात्रा की दोस्त ने एक अन्य छात्रा का नंबर दिया, जिसने देखा कि आकांक्षा का कमरा अंदर से बंद है और वह दरवाजा नहीं खोल रही है, तो उसने पुलिस को बुला लिया. हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दरवाजा तोड़ने पर छात्रा आकांक्षा का शव फंदे से लटका मिला. उन्होंने कहा कि हालांकि, कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला परंतु परिस्थितिजन्य प्रमाणों के अनुसार पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. उन्होंने कहा कि मृत्यु का सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चलेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?
'पुलवामा केस में फंसे...', डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 42 लाख
'पुलवामा केस में फंसे...', डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 42 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget