एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर पहुंची सांसद मेनका गांधी, अधूरे कामों को पूरा करने का अफसरों को दिया निर्देश

मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के दौरे पर हैं. उन्होंने यहां विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों को लंबित पड़े कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया.

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर दौरे के तीसरे और अंतिम दिन आज सांसद मेनका गांधी विकास भवन पहुंची. जहां वे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी बैठक में शामिल हुईं. इस बैठक में डीएम, एसपी समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. लंबित पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया.

जनता की समस्याओं को दूर करने का अफसरों को दिया निर्देश

वहीं, बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुईं मेनका गांधी ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जिले में कई अवैध आरा मशीनें चल रही थी, जिसको लेकर अधिकारियों को तत्काल बंद करवाने का निर्देश दिया गया. वहीं, लॉक डाउन के बावजूद कोरोना महामारी के दौरान विद्यालयों द्वारा फीस वसूली को लेकर भी मेनका ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि, अभिभावकों को थोड़ी राहत जरूर दिलवाई जाय ताकि उनका बोझ कम किया जा सके. वहीं, भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने पर मेनका ने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि, इस चुनाव में सदस्यों में जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान किया ये बहुत अच्छी बात है. 

वरुण गांधी को मंत्रिमंडल में न लिये जाने पर बोलीं

पिछली बार उन्होंने अच्छा कार्य किया था, उसी के चलते प्रदेश में पहला पुरस्कार सुल्तानपुर की जिला पंचायत को मिला. वहीं, मेनका गांधी और उनके पुत्र वरुण गांधी को मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर मेनका ने कहा कि, हमने 10-12 साल मंत्री पद देखा, सैकड़ों की संख्या में सांसद हैं, हर किसी को मंत्रिमंडल में लेना संभव नहीं है. प्रधानमंत्री जी ने जिसको भी मंत्री पद मिला वही अच्छा है.

ये भी पढ़ें.

मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर भड़कीं मायावती, कहा- गलत नीतियों पर पर्दा नहीं डाल सकते

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget