एक्सप्लोरर

पंचायत चुनाव के लिये दावेदारी पर विवाद बढ़ा, सोनभद्र में पूर्व प्रधान ने युवक को गोली मारी

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अगले साल होने हैं लेकिन हिंसा का दौर अभी से शुरू हो गया है। चुनाव के लेकर दावेदारी का विवाद इतना बढ़ा कि पूर्व प्रधान ने युवक को गोली मार दी

सोनभद्र, एबीपी गंगा। सूबे में पंचायत चुनाव 2020 में होने हैं, लेकिन गांवो में अभी से लेकर चुनावी गुणा गणित शुरू हो गया है। आज सोनभद्र में रावर्ट्सगंज कोतवाली इलाके के गोरारी गांव में ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद यहां तक बढ़ गया कि पूर्व ग्राम प्रधान ने युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी, जिसके बाद परिजनों द्वारा युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ कर जांच में जुटी है। घायल युवक का आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान ने उसे गोली मारी है जबकि पुलिस का कहना है कि चुनाव की बात को लेकर मारपीट हुई है।

राबर्ट्सगंज कोतवाली इलाके के गोरारी गांव निवासी अजय कुमार पांडेय पुत्र सुदेश्वर पांडेय 23 वर्ष को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की बात को लेकर बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे पूर्व ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों से विवाद हो गया। जिसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान ने युवक को गोली मार दी, जो उसके पैर में लगी। इस घटना के बाद परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत बिगड़ते देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़ित युवक ने बताया कि सुबह पूर्व ग्राम प्रधान पंकज पांडेय के खिलाफ प्रधानी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, जिसे लेकर गोली मार दी

जिला अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ राजेन्द्र ने बताया कि युवक के अनुसार ग्राम प्रधान के चुनाव प्रचार को लेकर गोली चली है, जिससे उसके पैर में लगी है ,एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। साथ ही पुलिस को सूचना दे दी गई है, युवक की हालत बिगड़ती देख उसे वाराणसी के लिए रेफर किया जा रहा है।

इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, दोनों पक्षों में मारपीट हुई है ,यह सही है, कि कुछ फोटोग्राफ भी मेरे पास आए हुए हैं। दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आगे बताया कि ग्राम प्रधान के चुनाव प्रचार में को लेकर गोली चलने की बात सामने आ रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget