एक्सप्लोरर

प्रेमिका ने शादी करने से इंकार किया तो प्रेमी ने गला घोंट कर उतार दिया मौत के घाट

गोरखपुर में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. घटनाक्रम के तहत यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, प्रेमी ने शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन प्रेमिका ने इसे ठुकरा दिया.

गोरखपुर: प्यार हुआ और परवान भी चढ़ा. लेकिन, 5 साल के बच्चे की मां ने प्रेमी से शादी करने से इंकार कर दिया. शादी से इंकार करना प्रेमी को इतना नागवार गुजरा कि उसने प्रेमिका को गला घोंटकर मार डाला. प्रेमिका 5 साल से मायके में ही मां के पास रह रही थी. प्रेमी का पहले से ही उसके घर पर आना जाना था. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही प्रेमी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया.

डायल 112 पर मिली हत्या की सूचना

गोरखपुर के एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में बीते दो मार्च को डायल 112 की सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम हरपुर में लक्ष्मी पुत्री स्वर्गीय तूफानी निवासी हरपुर की उसके मायके में हत्या हो गई है. इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी मयफोर्स मौके पर पहुंचकर पड़ताल की. प्रथम दृष्टया गले पर कसने के निशान से गला कसकर हत्या का संदेह हुआ.

मृतका 5 साल से ही मायके में रह रही थी

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, मृतका लक्ष्मी मायके में ही पिछले 5 वर्षों से 5 साल के बच्चे के साथ रह रही थी. मृतका की मां जयंती देवी मृतका के बच्चे को लेकर उरुआ थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके गई थी. लक्ष्मी के प्रेमी गुड्डू कसौधन ने ही लक्ष्मी की मां जयंती देवी को उसके मायके बच्चे के साथ पहुंचा दिया था. लक्ष्मी ने रात में गुड्डू को घर बुलाया था. लेकिन, वो रात में वहां नहीं गया. सुबह गुड्डू वहां पहुंचा, तो उसकी लक्ष्मी से कहासुनी हो गई. गुड्डू ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी ने उसका गिरेबान पकड़ लिया. इसके बाद उसने लक्ष्मी का गला कसकर उसे मार डाला. उसने बताया कि पहले वो उससे शादी के लिए तैयार नहीं था. जब वो शादी के लिए तैयार हो गया, तो लक्ष्मी ने शादी से इंकार कर दिया.

मां ने दी थी तहरीर

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां ने उससे रात में बात भी की थी. उसके बाद से ही उसका फोन नहीं मिल रहा था. सुबह जब वह वापस आई, तो देखा कि बेटी घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी हुई है. मां ने गुड्डू के खिलाफ शक के आधार पर नामजद तहरीर दी थी. पुलिस की पूछताछ में गुड्डू ने गुनाह कबूल कर लिया. एसपी साउथ ने बताया कि आरोपी का युवती से प्रेम प्रसंग था. जब युवती शादी करना चाहती थी तो उस समय आरोपी शादी करना नहीं चाहता था. जब आरोपी शादी को तैयार हुआ, तब मृतका ने शादी से इंकार कर दिया. यही हत्या की वजह बना. पुलिस आरोपी को न्यायालय भेज रही है.

ये भी पढ़ें.

UP: ग्राम प्रधान के पति पर घात लगाकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget