एक्सप्लोरर

बुलंदशहर में छेड़खानी के विरोध पर शख्स ने तीन को कार से कुचला, दो की मौत

बुलंदशहर के नयागांव में एक दबंग शख्स ने तीन लोगों को कार से कुचल दिया। इस घटना में दो की मौत हो गई है। गुस्साए परिजनों ने हाइवे जाम कर दिया है।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। बुलंदशहर में एक लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करना परिवार को भारी पड़ गया। दंबग शख्स ने लड़की के परिवार के तीन लोगों को कार से कुचल दिया। इस घटना में लड़की की मां और ताई की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

वहीं, इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में भारी गुस्सा है। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एनएच 91 पर जाम लगा दिया है। पिछले दो घंटे से दिल्ली-कानपुर नेशनल हाइवे पर जाम लगा हुआ है। परिजनों ने शवों को हाईवे पर ही रखा हुआ है।

गौरतलब है कि सोमवार को बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के नयागांव निवासी युवती परिजनों के साथ एक वैवाहिक समारोह से लौटी थी। आरोप है कि देर रात को मोहल्ले के ही एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। परिजनों ने इसका विरोध किया तो दबंग युवक उन्हें धमकी देकर वहां से चला गया। थोड़ी ही देर बाद आरोपी कार लेकर आया और घर के बाहर मौजूद परिवार के ही तीन सदस्यों को कुचल दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget