एक्सप्लोरर

आशीर्वाद के लिए झुकते ही पिता ने कर दिया बेटी का कत्ल, जानिए वजह

प्रयागराज की रहने वाली मीनाक्षी की मुंबई में हत्या कर दी गई। मीनाक्षी की हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है। आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। प्रयागराज में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रयागराज की एक लड़की की उसी के पिता ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी पिता सलाखों के पीछे है।

दरअसल, प्रयागराज के नुमाया डाही गांव की रहने वाली 19 वर्षीय मीनाक्षी चौरसिया पड़ोस के ही बृजेश से प्यार करती थी। हालांकि मीनाक्षी और बृजेश एक ही जाति के थे, लेकिन फिर भी मीनाक्षी के परिवारवालों को उनका प्यार गवारा नहीं था। मीनाक्षी के परिजनों ने आनन-फानन में उससे उम्र में दोगुने बड़े शख्स से शादी तय कर दी। इसी साल 9 मार्च को मीनाक्षी की शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही वो बृजेश के साथ घर से भाग गई। मीनाक्षी और बृजेश ने मध्य प्रदेश के सतना में शादी कर ली और कुछ दिनों बाद मुम्बई के घाट कोपर इलाके में जाकर अपनी अलग दुनिया बसा ली। बृजेश के घरवालों ने शादी को अपनी सहमति दे दी थी, लेकिन मीनाक्षी के परिवारवाले अभी भी शादी के खिलाफ थे। मीनाक्षी के पिता राजकुमार व परिवार के दूसरे लोग बेटी के फैसले को मंजूर करने के बजाय इसे अपनी इज्जत से जोड़ बैठे और झूठी शान की खातिर उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रचने लगे। मीनाक्षी ने कई बार अपने पिता व मां को फोन कर अपनाने की गुहार लगाई, लेकिन परिवार वालों का दिल नहीं पसीजा।

इस बीच मीनाक्षी के पिता राजकुमार को उसके गर्भवती होने की बात पता चली तो वह अपने बेटों के साथ मुम्बई चला गया। यहां उसने मीनाक्षी को फोन कर उसे अपनाने की बात कहते हुए आशीर्वाद देने की इच्छा जताई। मासूम मीनाक्षी पिता के इस धोखे को समझ नहीं सकी और पति बृजेश का इंतजार किये बिना ही पिता से मिलने चली गई। करीब पांच महीने बाद पिता को देखकर मीनाक्षी काफी भावुक हो गई। वह आशीर्वाद लेने के लिए जैसे ही पिता के पैरों की तरफ झुकी, उसने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। कत्ल की इस वारदात को 14 जुलाई को अंजाम दिया गया। वारदात के अगले दिन पुलिस ने पहले मीनाक्षी के पति बृजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पिता राजकुमार ने भी उसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की अपील की। पूछताछ में बृजेश से सबुत नहीं मिला तो राजकुमार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की सख्ती के बाद पिता राजकुमार ने पूरा सच उगल दिया और अपनी बेटी की हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी पिता को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget