एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी ने पार्टी विधायकों से कहा, पिछली गलतियों के लिए माफी मांगें

लोकसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी ने पहली बार पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच जाये और लोगों से मिलें। यही नहीं बनर्जी ने विश्वास जताया विधानसभा चुनाव 2021 में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

कोलकाता, एजेंसी। नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने और लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन से परेशान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के सभी विधायकों से कहा कि वे और विनम्र होकर जनता से मिलें और अपनी पिछली गलतियों के लिए उनसे माफी मांगें।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने दिन में पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद यह पहली बैठक थी। तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि 2021 विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पुराने लोगों को फिर से साथ लाने का प्रयास करें।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा चुनाव के बाद से शामिल होते जा रहे हैं। जाहिर तौर पर ममता बनर्जी के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका है। पार्टी के लिये ये चिंता का सबब है। इसी संदर्भ में ममता बनर्जी ने टीएमसी के दलबदलू पार्षदों की निंदा करते हुए उन्हें 'चोर' कहा और बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा की टीएमसी एक कमजोर पार्टी नहीं है। वहीं भाजपा के नेता मुकुल रॉय ने ममता बनर्जी को और बड़ी चुनौती देते हुए कहा की इसके बाद भी नेताओं का टीएमसी से भाजपा में शामिल होने का सिलसिला खत्म नहीं होगा क्योंकि और भी कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget