एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर स्नान के लिए जा रहे हैं हरिद्वार? प्रशासन ने आपके लिए की है खास तैयारी

Makar Sankranti 2023 Snan: जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कहा कि कोरोना के दो साल बाद मकर संक्रांति का स्नान पर्व आयोजित हो रहा है, ऐसे में हरिद्वार में 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

Haridwar Makar Sankranti 2023 Snan: हरिद्वार (Haridwar) में मकर संक्रांति स्नान (Makar Sankranti 2023) और 26 जनवरी को देखते हुए प्रशासन और पुलिस (Haridwar Police) द्वारा अपनी तमाम तैयारियां की जा रही हैं. कोरोना के बाद पहले मकर संक्रांति स्नान पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर करीब 10 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंचेंगे. इसको देखते हुए मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है. संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे की मदद ली जाएगी. इसी सिलसिले में आज ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पुलिस के अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई. जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए.

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कहा कि कोरोना के दो साल बाद मकर संक्रांति का स्नान पर्व आयोजित किया जा रहा है, क्योंकि कोरोना के कारण इसे प्रतिबंधित किया गया था. अनुमान लगाया जा रहा है मकर संक्रांति स्नान पर 8 से 10 लाख के करीब श्रद्धालु गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंचेंगे.

प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

मकर संक्रांति में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही थी. डीएम ने कहा कि हमें पर्याप्त पुलिस बल प्राप्त हो चुका है. मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है. हमारी प्राथमिकता है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े. जिलाधिकारी ने यात्रियों से भी अपील की है कि भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा जो इंतजाम किए जाएंगे उसका सहयोग किया जाए.

एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
एसएसपी अजय सिंह ने इस बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि मकर संक्रांति का स्थान काफी महत्वपूर्ण है इसलिए काफी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार गंगा स्नान करने आते हैं. इसको देखते हुए हमारे द्वारा एक हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है. ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी हमारे द्वारा अलग से इंतजाम किए गए हैं. जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

मकर संक्रांति स्नान और 26 जनवरी को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत मॉकड्रिल भी की गई थी. आज ब्रीफिंग में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी के दौरान आसपास रखे बैग और संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखें. हमें उम्मीद है मकर संक्रांति स्नान सकुशल संपन्न होगा. 

ये भी पढ़ें- UP के माफियाओं की डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की चेतावनी, कहा- 'कब्जा छोड़ दें, नहीं तो बुलडोजर है तैयार'

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget