एक्सप्लोरर

Mahoba News: पेंशन नियमों में संशोधन के विरोध में पेंशनर्स का प्रदर्शन, PM के नाम सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

UP News: पेंशन नियमों में संशोधन के विरोध में महोबा में पेंशनर्स ने अपना विरोध दर्ज कराया है. पेंशनर्स ने संशोधित नियमों रद्द करने की मांग की. पीएम मोदी के नाम 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है.

Mahoba News: महोबा के कलेक्ट्रेट में पेंशन नियमों में किए गए प्रतिकूल संशोधनों के विरोध में सोमवार को जिले में पेंशनरों का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला है. ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वरिष्ठ नागरिक पेंशन सेवा संस्थान के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में पेंशनर्स गांधी टोपी लगाकर एकजुट हुए और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद की.

गांधी टोपी पहन कर अनुशासित ढंग से दो पंक्तियों में चल रहे पेंशनर्स ने कोषागार कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला. नारेबाजी करते हुए चल रहे पेंशनरों ने सरकार द्वारा वित्त विधेयक 2025 में किए गए उन संशोधनों को वापस लेने की मांग की, जिन्हें उन्होंने अपने हितों के खिलाफ बताया है.

संशोधित पेंशन नियमों को रद्द किये जाने की मांग
यह जुलूस वरिष्ठ पेंशनर कालका प्रसाद के संचालन में निकाला गया. जुलूस के समापन पर प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी राम प्रकाश को सौंपा. ज्ञापन में सरकार से मांग की गई है कि वह तुरंत प्रभाव से संशोधित पेंशन नियमों को रद्द करे. इससे लाखों पेंशनधारकों को आर्थिक व मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्थान के महामंत्री बी.के. तिवारी ने किया.

"पेंशनधारियों के अधिकारी में कटौती, जीवन पर आघात"
महामंत्री बी.के. तिवारी ने कहा कि सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' का दावा करती है, लेकिन यदि वही सरकार पेंशनभोगियों के अधिकारों में कटौती करती है तो यह सीधे उनके जीवन पर आघात है. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के अतिरिक्त स्थानीय प्रशासन की उपेक्षा और समस्याओं के प्रति उदासीनता भी पेंशनर्स में असंतोष पैदा कर रही है. इन समस्याओं को लेकर भी एक अलग ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया. प्रदर्शन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार की नीति पर जमकर प्रहार किया और कहा कि पेंशनरों के आर्थिक सुरक्षा कवच को कमजोर करना अनुचित है.

ये भी पढ़ें: इटावा में यादव कथावाचक के साथ अभद्रता पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, योगी सरकार को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget