एक्सप्लोरर

LIVE: Election Result 2019: महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन आगे..हरियाणा में कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरजेवाला की हार

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिये मतगणना शुरू हो गई है। इन राज्यों में 21 अक्टूबर को वोट डाले गये थे। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। विधानसभा चुनाव 2019 रिजल्ट हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट और हरियाणा में 90 सीटों के लिये वोट डाले गये थे। महाराष्ट्र में 55 फीसदी और हरियाणा में 62 फीसदी मतदान हुआ था। अबतक मिले रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। हरियाणा की बात करें तो भाजपा दो तिहाई बहुमत पाती हुई दिख रही है। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन आगे चल रहा है।

लाइव अपडेट्स......

1-महाराष्ट्र की 288 सीटों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 159 सीटों पर आगे चल रही है।

2-हरियाणा में भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है।

3-दोनों ही राज्यों में भाजपा की लहर चल रही है।

4-पहले दौर की मतगणना के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा क्षेत्र से 7020 वोट से आगे चल रहे हैं।

5-कणकवली से पोस्टल बैलट में बीजेपी के नितेश राणे आगे हैं. सोलापुर से कांग्रेस की प्रणीति शिंदे आगे चल रही हैं।

6-धनंजय मुंडे ने अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे को बीड जिले की परली सीट से पीछे कर दिया है।

7-महाराष्ट्र के चुनाव मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में से एक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट सीट से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा....लाइव अपडेट्स

1-हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा और सत्ता की चाबी जेजेपी के पास होगी. सरकार बनाने के लिए कांग्रेस या बीजेपी किसी भी दल को समर्थन देने से दुष्यन्त ने इनकार नहीं किया और कहा कि जेजेपीकरीब 25 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

2-हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। हुड्डा ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिवसेना से चुनाव के बाद गठबंधन कर देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।

हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर करनाल से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा में इन पार्टियों के बीच है मुख्य मुकाबला

हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल, जननायक जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल के बीच मुकाबला है। 2014 में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनाई थी।

2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे

साल 2014 में भाजपा ने सबसे ज्यादा 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना ने दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गौरतलब है कि भाजपा और शिवसेना ने चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद गठबंधन में आ गए थे और भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, कांग्रेस 41 सीटों के साथ तीसरी बड़ी पार्टी रही थी।

2014 में हरियाणा विधानसभा के नतीजे

हरियाणा में भाजपा की सरकार है। पिछले चुनाव साल 2014 में हुए थे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा 47 सीटे मिली थीं। वहीं कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आई थी। आईएनएलडी को 19 सीटों पर जीत मिली थी। हरियाणा जनहित कांग्रेस को राज्य में दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी। बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणी अकाली दल को एक-एक सीटों पर जीत मिली थी। साल 2014 में राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget