एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में 17 लाख रुपये की चॉकलेट हुई चोरी, CCTV का रिकॉर्डर भी ले उड़े चोर

UP News: यूपी के लखनऊ में बदमाशों ने एक गोदाम से एक ब्रांडेड चॉकलेट बार के लगभग 150 कार्टन चोरी कर लिए हैं. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Lucknow News: लखनऊ में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, लखनऊ में बदमाशों ने एक गोदाम से एक ब्रांडेड चॉकलेट बार के लगभग 150 कार्टन चोरी कर लिए हैं. यह गोदाम एक व्यापारी राजेंद्र सिंह सिद्धू का है, जो शहर में एक मल्टीनेशनल चॉकलेट ब्रांड का डिस्ट्रीब्यूटर है. जिसके बाद उसने पुलिस में इसकी एफआईआर दर्ज कराई. बता दें कि यह मामला लखनऊ के चिनहट इलाके का है. राजेंद्र सिंह सिद्धू ने पुलिस को बताया कि चॉकलेट के कम से कम 150 कार्टन और बिस्कुट के कुछ डिब्बे चोरी कर लिए गए हैं जिनकी कीमत 17 लाख रुपये है.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस में दर्ज अपनी एफआईआर में सिद्धू ने कहा कि मैं चिनहट में अपने पुराने घर से गोमती नगर के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गया था. जिसके बाद वो अपने पुराने घर का इस्तेमाल गोदाम के लिए कर रहा था और सारी ब्रांडेड चॉकलेट वहीं पर रखी रहती थी. मंगलवार को उसके पास अपने पुराने घर के एक पड़ोसी का फोन आया जिसने उसे बताया कि उसके घर का दरवाजा टूटा हुआ है. इसके बाद वह गोदाम पहुंचा तो उसने देखा कि पूरा गोदाम खाली था. चोरों ने सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी छीन लिया था.

सिद्धू ने पुलिस को आगे बताया कि एक दूसरे पड़ोसी ने रात में एक पिकअप ट्रक की आवाज सुनी और सोचा कि सिद्धू कुछ स्टॉक लेने आया है. ऐसा लगता है कि इस ट्रक का इस्तेमाल बदमाशों ने चोरी का माल लाने के लिए किया था. उन्होंने कहा कि स्टॉक कुछ दिन पहले आया था और शहर में खुदरा विक्रेताओं को डिस्ट्रीब्यूट किया जाना था.

17 लाख रुपए की चॉकलेट हुई चोरी 
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सैयद अब्बास अली ने बताया कि एक व्यापारी राजेंद्र सिंह सिद्धू के गोदाम से 17 लाख रुपये की चॉकलेट और बिस्कुट के कुछ डिब्बे चोरी कर लिए गए हैं. मामले की जांच की जा रही है. इसके अलावा इलाके के अन्य हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को सुराग के लिए स्कैन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा करवाने वाले पांच हेलीकॉप्टर ऑपरेटर्स पर लगा जुर्माना, ऑडिट में सामने आयी खामियां

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी केस पर पहली बार बोले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, BJP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget