एक्सप्लोरर

Doctors strike: लखनऊ के अस्पतालों में काम बंद, डॉक्टरों की हड़ताल, OPD सेवाएं ठप, दिख रहा असर

UP News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में लखनऊ के डॉक्टरों ने हड़ताल की. प्रदर्शनकारी डॉक्टर सरकार से सुरक्षा और दोषी अधिकारियों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं

Lucknow Doctor Strike: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में देश भर में डॉक्टरों का व‍िरोध जारी है. लखनऊ के हजरतगंज स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने भी कोलकाता की घटना के विरोध में अस्पताल में काम बंद धरना प्रदर्शन किया. डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से अस्पताल में ओपीडी सुविधाएं पूरी तरह से ठप हो गई. इससे मरीजों को भारी परेशानी देखने को म‍िली. इसके अलावा जिले के कई और अस्पतालों में भी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला. इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रदर्शनकारी डॉक्टर सरकार से सुरक्षा व आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल, एमएसवीपी, छात्र मामलों के डीन और चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी के अलावा घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद असिस्टेंट सुपर सपोर्ट समेत कई और बड़े अधिकारियों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

सीबीआई कर रही मामले की जांच
साथ ही डॉक्टरों ने यह भी कहा कि संबंधित मेडिकल कॉलेज के दोषी अधिकारियों को उनकी बची हुई सेवाओं के लिए किसी भी अन्य संस्थान में कोई भी पद देने से रोक दिया जाना चाहिए. इस घटना पर कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई कम से कम 30 लोगों के नामों पर ध्यान केंद्रित कर पूछताछ कर रही है.

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है.गौरतलब है क‍ि कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस घटना पर तल्ख टिप्पणी की है. वहीं, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चार डॉक्टरों को सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने समन किया है. इससे घटना को लेकर जरूरी पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है.

ये भी पढ़ें: Road Accident: कौशांबी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक के टक्कर मारने से 3 कांवड़ियों की मौत, 15 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget