एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: दूसरे दिन दो उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, गोरखपुर-बांसगांव में 10 उम्मीदवारों ने 15 सेट पर्चा खरीदा

UP Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर सदर और बांसगांव लोकसभा सीट के लिए दूसरे दिन 10 उम्मीदवारों ने 15 सेट पर्चा खरीदा. वहीं गोरखपुर मे दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया.

UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी के गोरखपुर में सामान्य लोकसभा निर्वाचन गोरखपुर सदर और बांसगांव लोकसभा सीट के लिए दूसरे दिन 10 उम्मीदवारों ने 15 सेट पर्चा खरीदा. वहीं गोरखपुर मे दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया. जबकि गोरखपुर सदर लोकसभा सीट के लिए 8 उम्मीदवारों ने 15 सेट पर्चा खरीदा. तो वहीं बांसगांव लोकसभा सीट के लिए दो  उम्मीदवारों ने पर्चा लिया. हालांकि बांसगांव लोकसभा सीट पर अभी किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया है. नामांकन की प्रक्रिया के पहले दिन गोरखपुर सदर और बांसगांव लोकसभा सीट पर कुल 26 पर्चा बिका. इसमें 22 गोरखपुर सदर और 4 बांसगांव के लिए बिका.

गोरखपुर सदर और बांसगांव लोकसभा सीट के लिए सातवें चरण में 1 जून को चुनाव होना है. मंगलवार को इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई. नामांकन के पहले दिन भाजपा सांसद रविकिशन, गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी काजल निषाद, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान समेत कुल 26 प्रत्‍याशियों ने पर्चा लिया गया. इसमें 22 गोरखपुर सदर लोकसभा सीट और 4 बांसगांव का पर्चा शामिल है.

गोरखपुर सदर में आठ प्रत्याशियों ने खरीद 15 सेट पर्चा
लोकसभा सामान्य निर्वाचन के नामांकन के दूसरे दिन गोरखपुर लोकसभा सीट पर एडीएम वित्त  कोर्ट में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कैंपियरगंज रोहित मौर्य सहायक रिटर्निग ऑफिसर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की मौजूदगी में बुधवार को गोरखपुर सदर लोकसभा सीट पर अलहिंद पार्टी के रामप्रसाद और निर्दल प्रत्‍याशी राधेश्‍याम सेहरा ने पर्चा दाखिल किया. बुधवार को नामांकन के दूसरे दिन गोरखपुर लोकसभा सीट पर आठ प्रत्‍याशियों ने 15 सेट पर्चा लिया. बांसगांव लोकसभा सीट पर दो पर्चे खरीदे गए, लेकिन किसी भी उम्‍मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया. 

 

प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

गोरखपुर सदर लोकसभा सीट पर अशोक अग्रहरि, प्रेम प्रकाश, हरीश त्रिपाठी, साहबज़ादा, रमाकांत, सोनू राय, विजय भारती, नित्यानंद समेत आठ उम्‍मीदवारों ने 15 सेट में पर्चा लिया. बांसगांव लोकसभा से दो प्रत्याशियों ने सीआरओ कोर्ट में रिटर्निंग ऑफिसर/ जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन  रिटर्निग ऑफिसर एसडीएम गोला केसरी नंदन तिवारी के मौजूदगी में रामा और राकेश कुमार सिद्धार्थ ने अपने अपने पर्चे खरीदे.

नामांकन कक्ष के बाहर रहा सुरक्षा का पहरा
नामांकन कक्ष के बाहर नामांकन सुरक्षा नोडल प्रभारी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की देख-रेख में क्षेत्राधिकारी कोतवाली सौरभ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा  नितिन तनेजा सहित पुलिस के जवान और एलआईयू अपने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए ड्यूटी पर मुस्तैद रहे. गोरखपुर में 14 मई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. 15 मई तक पर्चा की जांच की जाएगी. 17 मई तक नाम वापसी होगी. एक जून को मतदान होगा. 4 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: उत्तराखंड के जंगलों में आग का तांडव, अब तक 1038 घटनाएं हुईं, सीएम ने दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget