एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश से कई जगह टूटी चट्टानें, टिहरी में मकान पर गिरा पुश्ता, तीन लोग दबे

टिहरी में नरेंद्रनगर कुंजापुरी के पास खेड़ा गाड़ गांव में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का पुश्‍ता मकान के ऊपर गिर गया. मकान के मलबे में भाई-बहन समेत तीन लोग दब गए हैं. सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया.

देहरादून. पहाड़ों में भारी बारिश लोगों के लिए काल साबित हो रही है. बारिश के कारण कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. टिहरी में नरेंद्रनगर कुंजापुरी के पास खेड़ा गाड़ गांव में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का पुश्‍ता मकान के ऊपर गिर गया. मकान के मलबे में भाई-बहन समेत तीन लोग दब गए हैं. सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया. उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश से कई जगह टूटी चट्टानें, टिहरी में मकान पर गिरा पुश्ता, तीन लोग दबे

जानकारी के अनुसार, ये हादसा शुक्रवार सुबह हुआ. एनएच 94 का 20 मीटर पुश्‍ता धर्म सिंह निवासी ग्राम खेड़ा गाड़ हिंडोलाखाल के दो मंजिला मकान के ऊपर गिर गया. इस हादसे में धर्म सिंह का बेटा व बेटी समेत तीन लोग मलबे में दब गए. वहीं, धर्म सिंह भी इसमें घायल हुए. एसडीआरएफ की टीम मलबे से दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है.

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग में टूटी पहाड़ी रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में बद्रीनाथ हाईवे पर चट्टान टूटने से बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गये. जिस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है. इसके साथ ही हाईवे पर जल भराव भी हो गया है. जिला मुख्यालय में ही बद्रीनाथ हाईवे पांच घंटों से बंद पड़ा रहा. स्थानीय लोगों की ओर से सूचना देने के बाद भी हाईवे नहीं खुल पाया. वहीं रुद्रप्रयाग बाजार के बीच बहने वाले पुनाड़ गदेरे में उफान आने से घरों तक पानी घुस गया है. रुद्रप्रयाग में देर रात से बारिश जारी है.

केदारनाथ हाईवे पर गिरा पत्थर, शख्स की मौत उधर, केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है. रुद्रप्रयाग में सुरंग के पास पहाड़ी से बड़ा पत्थर गर गया. वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार इसकी चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश से कई जगह टूटी चट्टानें, टिहरी में मकान पर गिरा पुश्ता, तीन लोग दबे

चकराता रोड पर मलबे की चपेट में आया पिकअप वाहन कालसी चकराता रोड पर जजरेड़ के पास शुक्रवार सुबह पिकअप वाहन चालक की जान बाल-बाल बची. पिकअप वाहन टमाटर भरकर फेडोलानी से विकासनगर मंडी जा रहा था. जजरेड़ के पास पहुंचते ही अचानक पहाड़ी से मलबा नीचे खिसकने लगा और पिकअप गाड़ी मलबे के चपेट में आ गई. मलबा गिरने के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. गाड़ी चालक और उसके सहयोगी ने किसी तरह समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली.

ये भी पढ़ें:

बारिश से बेहाल हुई देवभूमि,पहाड़ दरकने से गिर रहा मलबा

Weather Update: पूर्वी UP समेत इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, देश के ज्यादातर हिस्सों में भी सक्रिय रहेगा मानसून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget