एक्सप्लोरर

14 कोसी परिक्रमा के लिये लाखों श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि अयोध्या मामले में भगवान राम के पक्ष में फैसला आएगा।

अयोध्या, एबीपी गंगा। करोडों हिन्दुओं के आस्था के केंद्र अयोध्या में इन दिनों श्रद्धालुओं का जनसमूह उमड़ पड़ा है। कार्तिक नवमी के दिन लाखों श्रद्धालु भगवान राम की जन्मभूमि के चारों ओर 14 कोसी परिक्रमा पूरी करते हैं। सुबह 6:05 से प्रारंभ से 6 नवंबर को प्रातः 7:49 बजे तक चलेगी। जो चौदह कोसी परिक्रमा नहीं कर पाते वह देवोत्थानी प्रबोधनी एकादशी के दिन पंचकोसी परिक्रमा करते हैं। पांच कोसी परिक्रमा रामजन्म भूमि के चारों तरफ 5 कोस की परिधि में होती है जो 7 नवंबर को सुबह 9:47 बजे से शरू होगी 8 नवंबर को दोपहर 11:56 बजे तक चलेगी।

पूर्णिमा स्नान 11 नवंबर शाम 5:34 से शुरू होगा..जो 12 नवंबर को शाम 6:42 तक होगा। स्नान परिक्रमा के समय ऐसा लगता है जैसे लाखों श्रद्धालु मानव रूपी माला बना कर अपने आराध्य को नमन कर रहे हैं। इस बार प्रशासन के लिए कार्तिक मेला इम्तिहान की घड़ी है। जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। परिक्रमा के लिए, तो वही अयोध्या विवाद पर भी फैसला आना है। ऐसे में प्रशासन कार्तिक मेला और अयोध्या विवाद पर संभावित फैसले को लेकर सजग है, दोनों सकुशल निपटाने के प्रयास के लिए पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम कर रहा है।

ऐसी मान्यता है कि परिक्रमा की परंपरा सदियों से चली आ रही है। धर्मनगरी की परिक्रमा करने से पञ्चतत्वों से बनें शरीर का शोधन होता है। और साथ ही जन्म जन्मान्तर के पाप भी नष्ट हो जाते हैं। इसी मान्यता के चलते देश के कोने-कोने से आये लाखों की संख्या में बच्चे, बूढ़े हों या फिर जवान सभी भक्तिभाव में लीन अपने अराध्य के नाम के साथ परिक्रमा करते हैं। पावन सलिला मां सरयू की बहती कल-कल धारा में स्नान करने के बाद अपने अराध्य का जयघोष करते हुए प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन करते हैं।

पंचकोसी परिक्रमा के दौरान पूरी अयोध्या मानव श्रंखला से घिर जाती है। एसा लगता है जैसे मानव रूपी माला बना कर श्रद्धालु धर्मनगरी की आराधना कर रहे हो। परिक्रमा का आध्यात्मिक वैज्ञानिक दोनों तरह का महत्व है जहां लोग आस्था में सराबोर होकर अपने आराध्य के लिए इतनी लंबी दूरी मुस्कुराते हुए पूरी करते हैं तो वही चलने से शरीर को भी नई उर्जा मिलती है।

ayodhya

वहीं इस बार का परिक्रमा बेहद खास है बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि अयोध्या मामले में भगवान राम के पक्ष में फैसला आएगा, ऐसे में श्रद्धालु भी कह रहे हैं कि इस बार भगवान राम का टेंट वास खत्म होगा यह टेंट में भगवान राम का आखरी दर्शन होगा इसके बाद अगली बार जब आएंगे तो अपने महल में विराजमान होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget