एक्सप्लोरर

कुशीनगर में अजमेर शरीफ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस की ट्रक से टक्कर, 1 की मौत, 22 घायल

Kushinagar Accident: यूपी के कुशीनगर में अजमेर शरीफ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई, इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हैं.

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अजमेर शरीफ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई और बस में सवार 22 श्रद्धालु घायल हो गए. इनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

ये बस बिहार के मोतिहारी जिले के श्रद्धालुओं को लेकर अजमेर शरीफ गई थी. वापस लौटते वक्त कुशीनगर में फोरलेन NH 28 पर हाटा कोतवाली क्षेत्र में ये दर्दनाक हादसा हो गया. बस जैसे ही जोल्हनिया कट के पास पहुंची इसी बीच कट से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई. ड्राइवर ने बस रोकने का प्रयास किया लेकिन, रफ्तार अधिक होने के कारण बस ट्रक से टकरा गई.

ट्रक और बस में जोरदार टक्कर

ट्रक से टक्कर के बाद सभी यात्री अपनी सीट से नीचे गिर गए और फिर मौके पर चीख पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया.

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है. पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह ने बताया है कि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 श्रद्धालु घायल हो गए. 

अजमेर शरीफ से लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक बस में सवार श्रद्धालु बिहार के मोतिहारी, पश्चिमी चंपारण समेत आसपास के कई जिलों से हैं. ये सभी पाँच दिन पहले राजस्थान स्थित अजमेर शरीफ दरगाह पर जियारत करने गए थे. अजमेर शरीफ दरगाह पर दो दिन रहने के बाद सभी श्रद्धालु रिजर्व बस से वापस वापस बिहार लौट रहे थे. 

इस हादसे में अलीबुन, गोमल ,सैफुल्लाह, गुलफशा खातून, सल्फा खातून, लतीफ, आदिल रहमान, नगमा, सानिया, कमरुद्दीन साहिबा , आशिया, अहिल्मा खातून अंजुम रोशन सहित 22 लोग आंशिक रूप से घायल बताए जा रहा है. घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. इनमें से सात की हालत गंभीर है जबकि बाकि लोगों को मामूली चोटें आई हैं. 

इनपुट- अखिलेश तिवारी

'दिखाई नहीं देता तो क्या सुनाई भी नहीं देता', प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी को लेकर रामभद्राचार्य पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: चचेरे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, अगले दिन आरोपी ने भी की खुदकुशी
महोबा: चचेरे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, अगले दिन आरोपी ने भी की खुदकुशी
'बकरा हलाल होते हुए देखा है', कहकर बुलाया फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या, गाजियाबाद में तनाव
'बकरा हलाल होते हुए देखा है', कहकर बुलाया फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या, गाजियाबाद में तनाव
राजनाथ सिंह और CM योगी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे 'नौसेना शौर्य वाटिका', लखनऊ में दिखेगा नौसेना का शौर्य
राजनाथ सिंह और CM योगी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे 'नौसेना शौर्य वाटिका', लखनऊ में दिखेगा नौसेना का शौर्य
Uttarakhand News: उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
Embed widget