एक्सप्लोरर

आमलकी एकादशी का है खास महत्व, भगवान विष्णु की अराधना के साथ आंवले के पेड़ की करें पूजा

आमलकी एकादशी के दिन व्रत का खास महत्व है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने और मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया जाता है। भगवान की पूजा करने के बाद इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा भी जरूर करें।

आमलकी एकादशी फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन आंवले का उपयोग करने से भगवान श्री हरि विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं। कहा जाता है कि आंवले के पेड़ को भगवान विष्णु ने ही जन्म दिया था। इसलिए इस वृक्ष के हर एक भाग में ईश्वर का स्थान माना गया है। ये एकादशी होली से पहले आती है। इस बार आमलकी एकादशी 6 मार्च को पड़ रही है।

कैसे रखें व्रत सभी एकादशी व्रतों की तरह इस दिन भी व्रती को दशमी तिथि से ही व्रत के नियमों का पालन करना होता है। एकादशी व्रत से एक दिन पहले भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए सोना चाहिए। फिर व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा की तैयारी करें। विष्णु जी की प्रतिमा के सामने तिल, कुश, मुद्रा और थोड़ा जल लेकर व्रत करने का संकल्प लें।

आमलकी एकादशी का है खास महत्व, भगवान विष्णु की अराधना के साथ आंवले के पेड़ की करें पूजा

आंवले के पेड़ की करें पूजा एकादशी व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने और मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया जाता है। भगवान की पूजा करने के बाद इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा भी जरूर करें। पेड़ की जड़ में वेदी बनाएं और उसमें कलश की स्थापना करें। कलश में देवताओं को आमंत्रित करें। इस व्रत को फलाहार लेकर रखा जाता है। रात्रि पर भगवान विष्णु की अराधना की जाती है।

आमलकी एकादशी का है खास महत्व, भगवान विष्णु की अराधना के साथ आंवले के पेड़ की करें पूजा

ऐसे करें एकादशी व्रत का पारण एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर यानी व्रत के अगले दिन किया जाता है। लेकिन इस व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना अति आवश्यक है। यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो रही हो तो भी एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद ही करना चाहिए। ध्यान रखें कि एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान भी न करें। हरि वासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई अवधि को कहते हैं।

आमलकी एकादशी का है खास महत्व, भगवान विष्णु की अराधना के साथ आंवले के पेड़ की करें पूजा

आमलकी एकादशी 2020 तिथि 6 मार्च 2020

आमलकी एकादशी 2020 शुभ मुहूर्त सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 6 बजकर 41 मिनट से सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक अमृत काल - सुबह 8 बजकर 20 मिनट से सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक एकादशी तिथि प्रारम्भ - दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से (5 मार्च 2020) एकादशी तिथि समाप्त - सुबह 11 बजकर 47 मिनट तक (6 मार्च 2020)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget